Friday, February 13

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अक्सर तेजतर्रार और छोटी पारियाँ देखने को मिलती हैं, लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने इस फॉर्मेट में भी ऐसे बड़े स्कोर बनाए हैं जो इतिहास में दर्ज हो गए। टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता, क्योंकि इस फॉर्मेट में तेजी से रन बनाने का दबाव होता है और ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके रहना भी बड़ी चुनौती होती है। बावजूद इसके कुछ खिलाड़ियों ने ऐसी धुआंधार पारियां खेली हैं जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गईं।

21 जून 2025 कर अनुसार, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सिर्फ तीन ही बल्लेबाज 150 या उससे ज्यादा रनों की पारियाँ खेल सके हैं, जिसमें से आरोन फिंच ने दो बार यह कारनामा किया है। टेस्ट प्लेइंग नेशन टीमों में उनके अलावा सिर्फ एक ही बल्लेबाज यह कारनामा कर सका है, जबकि एक खिलाड़ी एसोसिएट नेशन टीम का है। अब, आइए नज़र डालते हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 150 या उससे ज्यादा रनों की सबसे बड़ी पारियों पर।

ये हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में 150 या उससे ज्यादा रनों की पारियाँ खेलने वाले बल्लेबाज

3. यशोधा सेनविरत्ने (केमैन आइलैंड्स) – 150* रन

केमैन आइलैंड्स के बल्लेबाज यशोधा सेनविरत्ने ने 14 दिसंबर 2024 को ब्राज़ील के खिलाफ ब्यूनस आयर्स में नाबाद 150 रनों की पारी खेली। उन्होंने 67 गेंदों में 7 चौके और 13 छक्के लगाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 223.88 रही। सेनविरत्ने की इस शानदार पारी ने टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद दी और ब्राजील के खिलाफ मुकाबले में निर्णायक बढ़त दिलाई। केमैन आइलैंड्स जैसे कम पहचाने जाने वाले क्रिकेट देश के खिलाड़ी द्वारा खेली गई यह पारी क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी।

2. हजरतुल्लाह जजई (अफगानिस्तान) – 162* रन

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई ने 23 फरवरी 2019 को भारत के देहरादून मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ 62 गेंदों पर नाबाद 162 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 16 छक्के जड़े। जजई ने इस मैच में शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और हर गेंदबाज को जमकर निशाना बनाया। उनकी इस रिकॉर्डतोड़ पारी की मदद से अफगानिस्तान ने बड़ा स्कोर खड़ा किया और मुकाबले में जीत हासिल की।

1. आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) – 2 बार (172 रन और 150 रन)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने 3 जुलाई 2018 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली। उन्होंने महज 76 गेंदों पर 172 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के निकले थे। उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229/2 का स्कोर बनाया था और 100 रनों से जीत दर्ज की थी।

इसके अलावा, फिंच ने 29 अगस्त 2013 को इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में 63 गेंदों पर 156 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 14 छक्के लगाए। फिंच की यह पारी उस समय टी20 इंटरनेशनल इंटरनेशनल की सबसे बड़ी पारी थी और इसी पारी की बदौलत उन्होंने खुद को वर्ल्ड क्रिकेट के खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में शामिल कर लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version