ये हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप एक इनिंग में सबसे अधिक सिक्स मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
अंडर-19 विश्व कप युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा प्लेटफ़ॉर्म है। अंडर-19 से कई खिलाड़ी आगे चलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में नाम बनाते हैं। पहले इस टूर्नामेंट में ज्यादा ध्यान तकनीक पर होता था, लेकिन आज के समय में इन युवा खिलाड़ियों ने इस खेल को काफ़ी बदल दिया है। आज के खिलाड़ी तेज़ और आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान वे अपने बल्ले से ज्यादातर शॉट लगाने की कोशिश करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको एक इनिंग में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजो के बारे में बताएँगे।
5. जॉर्ज वैन हीर्डन (साउथ अफ्रीका) – 8 छक्के
इस लिस्ट में जिस खिलाडी का नाम पाँचवें नंबर पर मौजूद है, उन्होंने भी 8 छक्के लगाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज वैन हीर्डन ने 2022 में 8 छक्कों की मदद से 111 रन बनाए थे। इस युवा खिलाडी ने इस मैच में सिक्स की वजह से अलग पहचान बनाई।
4. अनामुल हक़ (बांग्लादेश) – 8 छक्के
इस लिस्ट में बांग्लादेश के अनामुल हक़ का नाम चौथे नंबर पर आता है। साल 2012 में उन्होंने 8 छक्कों के साथ 128 रन बनाए थे। बांग्लादेश की टीम के लिए इस अंडर-19 मैच में इस खिलाडी ने खास खेल दिखाया था।
3. क्रेग सिमंस (ऑस्ट्रेलिया) – 11 छक्के
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के क्रेग सिमंस का नाम शामिल है। उन्होंने साल 2002 में केन्या अंडर-19 के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 11 छक्के लगाकर 155 रन बनाए थे। उस दौर में इतनी तेज बल्लेबाजी बहुत कम देखने को मिलती थी। इस युवा बल्लेबाज ने इस मैच में मैदान पर जलवा बिखेरा था।
2. माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) – 12 छक्के
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का नाम मौजूद है। साल 2008 में नामीबिया के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 12 छक्कों के साथ 124 रन बनाए थे। उस समय यह पारी बहुत खास मानी गयी थी। इस युवा बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में अपना क्लास दिखाया था।
1. वैभव सूर्यवंशी (भारत) – 15 छक्के
भारतीय टीम के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 6 फरवरी 2026 को इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ हरारे में खेले गए फाइनल मैच में शानदार पारी खेली। इस दौरान वैभव ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बनाए। उन्होंने इस मैच में 15 छक्के लगाए। इसके बाद वे अंडर-19 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाडी बन गए। उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में नया रिकॉर्ड बना दिया है।






