Most Sixes in T20I Cricket: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत टी20 सीरीज 2025 का पहला मुकाबला कैनबरा में खेला जा रहा है, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने एक अहम उपलब्धि हासिल कर ली है। सूर्या ने इस मैच में नाथन एलिस की गेंद पर अपनी पारी का दूसरा छक्का लगाते ही टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 150 छक्के पूरे कर लिए। इसी के साथ वह T20I क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले मात्र 5वें बल्लेबाज बन चुके हैं।
टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इस समय रोहित शर्मा सबसे टॉप पर हैं। हालाँकि, इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद खिलाड़ी ने सूर्यकुमार यादव के बराबर मैच खेले हैं, लेकिन उनसे कहीं ज्यादा छक्के लगाए हैं। अब आइए देखते हैं T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट।
ये हैं T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
5. सूर्यकुमार यादव (भारत) – 150* छक्के
भारतीय टीम के ‘Mr. 360’ सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ चुके हैं। सूर्या ने 2021 से अब तक 91 मैचों में 150 छक्के लगाए हैं। उन्होंने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2025 टी20 सीरीज में दूसरा छक्का लगाते ही यह उपलब्धि हासिल की।
सूर्या ने 2021 से अब तक 2709* रन बनाए हैं और 150 छक्के लगाए हैं। सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट 164.18 और औसत 37.62 रहा है। उन्होंने चार शतक और 21 अर्धशतक के साथ टी20 क्रिकेट में एक नया एग्रेसिव स्टैंडर्ड तय किया है। उनकी 360 डिग्री बैटिंग ने उन्हें इस युग का सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी बना दिया है।
4. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 172 छक्के
इंग्लैंड के जोस बटलर आधुनिक टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 2011 से अब तक 144 मैचों में 172 छक्के लगाए हैं।
बटलर ने अपने टी20 अन्तर्राष्ट्रीय करियर कुल 3869 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 148.97 रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* रन है, जबकि उन्होंने एक शतक और 28 अर्धशतक जड़े हैं। इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम में उनकी भूमिका बेहद अहम रही है।
3. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) – 173 छक्के
न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल लंबे समय तक टी20 क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने 2009 से 2022 के बीच 122 मैचों में 3531 रन बनाए, जिनमें 173 छक्के शामिल हैं।
गप्टिल का स्ट्राइक रेट 135.70 और औसत 31.81 रहा है। उनकी पारी में हमेशा पावर और टाइमिंग का शानदार मेल देखने को मिलता था। दो शतक और 20 अर्धशतक उनके करियर का हिस्सा हैं।
2. मुहम्मद वसीम (UAE) – 187 छक्के
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के मुहम्मद वसीम ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको चौंकाया है। उन्होंने 2021 से 2025 के बीच खेले गए 91 मैचों में 187 छक्के लगा चुके हैं। वसीम ने अपने टी20 अन्तर्राष्ट्रीय करियर में 3184 रन बनाए हैं, जिसमें का स्ट्राइक रेट 151.76 रहा है, जो यह दर्शाता है कि वह हर इनिंग में रन गति को बढ़ाने में माहिर हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने अपने अब तक के टी20 अन्तर्राष्ट्रीय करियर में तीन शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने साबित किया है कि एसोसिएट नेशन के खिलाड़ी भी इंटरनेशनल लेवल पर दम दिखा सकते हैं।
1. रोहित शर्मा (भारत) – 205 छक्के
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने 2007 से 2024 के बीच 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 205 छक्के लगाए हैं।
रोहित ने इस दौरान 4231 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121* रन रहा। उनका स्ट्राइक रेट 140.89 और औसत 32.05 रहा है। पांच शतक और 32 अर्धशतक के साथ ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने यह साबित किया है कि वह मॉडर्न टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े मैच-विनर हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

