वीमेंस वर्ल्ड कप को शुरू होने में कुछ समय बचा है। टीमें लगातार इस टूर्नामेंट के लिए तैयारी में जुटी हुई हैं। इस बार यह आईसीसी इवेंट भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। इसकी शुरुआत 30 सितम्बर से होनी है।
वर्ल्ड कप के लिए देशों ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जबकि कुछ को करना बाकी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और उनका लक्ष्य अपने खिताब को बचाने पर होगा। तो चलिए जानते हैं कि सबसे ज़्यादा वर्ल्ड कप किस टीम ने जीते हैं।
इन टीमों ने जीते हैं वीमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप
4. टीम इंडिया (India Womens) – 1 टाइटल

टीम इंडिया ने भी साउथ अफ्रीका को वीमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया हैं। उन्होंने 52 रनों से यह मुकाबला जीता था। इसी प्रकार अब वो एक खिताब जीतकर अपना खाता खोल चुके हैं।
3. न्यूज़ीलैंड (Newzealand Womens) – 1 टाइटल

न्यूज़ीलैंड की टीम वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करती है, लेकिन बड़े मैचों में वह चोक कर जाती है, जिसके कारण आईसीसी खिताब नहीं जीत पाती है। मेंस क्रिकेट में वह आईसीसी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है, जबकि उनकी वीमेंस टीम यह कारनामा कर चुकी है।
न्यूज़ीलैंड की टीम ने साल 2000 में अपना एकलौता खिताब जीता था। उन्होंने अपने चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी जीती थी। यह पहली बार था जब वह ऑस्ट्रेलियाई टीम को किसी फाइनल में हराने में सफल हुई थी। खिताबी मुकाबले में 4 रन से हराकर ट्रॉफी जीती थी।
2. इंग्लैंड (England Womens) – 4 टाइटल

इंग्लैंड की मेंस टीम भले ही वर्ल्ड कप को जीतने में सालों लग गए थे। साल 2019 में उन्होंने न्यूज़ीलैंड को हराकर अपना एकलौता खिताब जीता था। हालांकि वीमेंस टीम ने अपना पहला खिताब पहली बार में ही जीत लिया था। पहले ही वर्ल्ड कप में चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी जीती थी।
साल 1993 में उन्होंने न्यूज़ीलैंड को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था। एक बार फिर से 2009 में न्यूज़ीलैंड को हराकर तीसरी ट्रॉफी जीती थी। वहीं साल 2017 में इंडिया को 9 रन से हराकर चौथी बार ट्रॉफी जीती थी।
1. ऑस्ट्रेलिया (Australia Womens) – 7 टाइटल

ऑस्ट्रेलिया की मेंस और वीमेंस टीम क्रिकेट में काफ़ी सफल हैं। दोनों आईसीसी खिताब बड़ी आसानी से जीतती रही हैं, जिसके चलते वे काफी सफल हैं। उन्होंने भी अपनी मेंस टीम से पहले खिताब जीता था और अभी भी वे सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीत चुकी हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने साल 1978 में इंग्लैंड को हराकर पहली ट्रॉफी जीती थी। उसके बाद अगले दो संस्करणों में भी इंग्लैंड को मात देकर खिताब पर कब्जा किया था। उनकी बादशाहत को इस बात से समझा जा सकता है कि वे अभी तक सिर्फ 3 बार फाइनल में नहीं पहुंची हैं, वरना तो हमेशा फाइनल में रही हैं और 7 बार ट्रॉफी भी जीती हैं।
साल 2022 में न्यूज़ीलैंड में हुए वर्ल्ड कप को भी आसानी से जीता था और इस बार भी उनका लक्ष्य खिताब जीतने का होगा। उन्होंने इसके अलावा 1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013 और 2022 में जीत दर्ज की थी।
सभी सीजन के विनर और रनरअप
| Year (Season) | Winner | Runner-up |
|---|---|---|
| 1973 | England Women | Australia Women |
| 1977/78 | Australia Women | England Women |
| 1981/82 | Australia Women | England Women |
| 1988/89 | Australia Women | England Women |
| 1993 | England Women | New Zealand Women |
| 1997/98 | Australia Women | New Zealand Women |
| 2000/01 | New Zealand Women | Australia Women |
| 2004/05 | Australia Women | India Women |
| 2008/09 | England Women | New Zealand Women |
| 2012/13 | Australia Women | West Indies Women |
| 2017 | England Women | India Women |
| 2021/22 | Australia Women | England Women |
| 2025/26 | India Women | South Africa Women |

