Thursday, March 19

इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। जब से टी20 क्रिकेट आया है तब से वे काफी आक्रामक अंदाज में खेलने लगे हैं, जिससे इस फॉर्मेट में गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं बचा है। हालांकि बिना किसी खास मदद के भी वे लगातार अपनी टीम को मैच जिताने में मदद करते आए हैं।

भारत के पास इस समय टी20 इंटरनेशनल में काफी अच्छी गेंदबाजी लाइनअप है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में मुश्किलात का सामना करना पड़ रहा है। यह फॉर्मेट लगभग डेढ़ दशक से ऊपर से खेला जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि कौन भारत का सबसे बेहतरीन गेंदबाज है?

इन गेंदबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लिए हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

5. भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) – 90 विकेट

Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar

टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी स्विंग के दम पर दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बना रखा है। टी20 क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं था। हालांकि अपने अनुभव के साथ-साथ उन्होंने डेथ ओवरों में भी काफी अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था।

भुवनेश्वर कुमार ने 87 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 90 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट स्पेल 4 रन देकर 5 विकेट लेना है, जो एक शानदार प्रदर्शन है। भुवी उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के लिए पावरप्ले और डेथ ओवरों दोनों में शानदार गेंदबाजी की है। उनकी स्विंग और सटीक गेंदबाजी विपक्षी टीमों के लिए हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है।

4. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) – 92 विकेट

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

टीम इंडिया ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को किसी भी फॉर्मेट में खेलना काफी मुश्किल होता है। टी20 इंटरनेशनल जैसे फॉर्मेट में जहां बल्लेबाज सिर्फ रन बनाने को देखते हैं, उसमें भी वह इस धाकड़ गेंदबाज को आराम से खेलने की कोशिश करते हैं। उन्हें बेस्ट गेंदबाज बनाने में उनका यूनिक एक्शन तो मदद करता ही है, साथ में उनकी यॉर्कर और स्लोवेर बॉल काफी डेडली होती हैं, जिनको पढ़ना बहुत मुश्किल होता है।

जसप्रीत बुमराह ने 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 92 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट स्पेल 3 विकेट लेकर 7 रन का है। यही नहीं, इस तगड़े तेज गेंदबाज का इकॉनमी रेट 6.29 है, जो यह दर्शाता है कि वह छोटे फॉर्मेट में भी कितने असरदार हैं।

3. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) – 95 विकेट

Hardik Pandya
Hardik Pandya

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भारतीय टीम को कई बार जीत दिलाई है। उन्होंने अब तक 116 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 95 विकेट हासिल किए हैं। हार्दिक का बेस्ट बॉलिंग फिगर 16 रन देकर 4 विकेट लेना है।

वह भारतीय टीम के लिए बेस्ट विकेटटेकर्स में से एक हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में उनका प्रदर्शन काफी शानदार था, जिसके चलते टीम इंडिया खिताब जीतने में सफल हुई थी। अगर एशिया कप में वे वैसा प्रदर्शन करते हैं, तो वे इस सूची में टॉप पर आ सकते हैं।

2. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) – 96 विकेट

Yuzvendra Chahal
Yuzvendra Chahal

भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भले ही पिछले कुछ सालों से टीम में मौका न दिया जा रहा हो, लेकिन अपने पीक में उन्होंने बड़े से बड़े बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से चकमा दिया है। साल 2016 से 2023 के बीच इस दिग्गज लेग स्पिनर ने 80 टी20 मैचों में 96 विकेट लिए हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट लेकर 25 रन देना है, जो टी20 इंटरनेशनल में भी भारतीय गेंदबाजों का अब तक का सबसे बेहतरीन आंकड़ा है। चहल ने बीच के ओवरों में भारतीय टीम को कई महत्वपूर्ण विकेट दिलाए और अक्सर बड़े मैचों में अहम रोल निभाया है।

1. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) – 99 विकेट

Arshdeep Singh
Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह ने अपने 3 सालों के करियर में अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया है। 2022 से लेकर 2025 तक खेले गए 63 मैचों में उन्होंने 99 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट पर 9 रन का रहा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का औसत 18.30 का है, जो भारत में सबसे बेहतरीन औसत में से एक है।

उनकी विशेषता उनकी डेथ ओवरों में सटीक गेंदबाजी तो है ही, लेकिन शुरू में अपने लेफ्ट आर्म के एंगल से भी वे बल्लेबाजों को अपनी स्विंग से काफी परेशान करते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version