Most Wickets For India in T20Is: भारतीय टीम ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेला था। तब से लेकर 14 नवम्बर 2024 तक वह कुल 241 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान अब तक कोई भी गेंदबाज इस फॉर्मेट में 100 से ज्यादा विकेट नहीं ले सका है।
हाल ही में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में अपना नाम शुमार करा लिया है। वह जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे बेहतरीन गेंदबाजों को पछाड़ते हुए इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
यदि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की सूची देखें तो उसमें पहले स्थान पर एक स्पिनर का नाम आता है, जिसने 2023 के बाद से इस फॉर्मेट में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। यहाँ हम आपको टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे है।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 भारतीय गेंदबाज – Most Wickets For India in T20Is
#5 हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) – 88 विकेट

फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 2016 से लेकर अब तक के अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 108 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 96 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 26.84 की औसत और 19.55 की स्ट्राइक रेट से 88 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 4/16 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है। पांड्या की इस फॉर्मेट में इकोनोमी मात्र 8.23 की रही है।
#4 जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) – 89 विकेट

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2016 से लेकर अब तक के अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 70 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 69 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 17.74 की औसत और 16.95 की स्ट्राइक रेट से 89 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 3/7 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है। बुमराह की इस फॉर्मेट में इकोनोमी मात्र 6.27 की रही है।
#3 भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) – 90 विकेट

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 2012 से लेकर 2022 के अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 87 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 86 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 23.10 की औसत और 19.90 की स्ट्राइक रेट से 96 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 5/4 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है। भुवी की इस फॉर्मेट में इकोनोमी मात्र 6.96 की रही है।
#2 अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) – 92 विकेट

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने साल 2022 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और बड़े ही कम समय में इस सूची में दूसरे स्थान पर आ गए। अर्शदीप सिंह ने 14 नवम्बर 2024 तक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 59 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18.47 की औसत और 13.28 की स्ट्राइक रेट से 92 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 4/9 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है। इस फॉर्मेट में उनकी इकोनोमी 8.34 की रही है।
#1 युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) – 96 विकेट

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 2016 से लेकर अब तक के अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 80 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 79 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 25.09 की औसत और 18.37 की स्ट्राइक रेट से 96 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 6/25 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है। चहल की इस फॉर्मेट में इकोनोमी 8.19 की रही है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


