Wednesday, February 11

Most Wickets in International Cricket

इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज 1877 में हुआ था, जो टेस्ट क्रिकेट के रूप में शुरू हुआ था। इसके बाद 1971 को वनडे क्रिकेट और 2005 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत हुई। लगभग 147 सालों के अंतर्राष्ट्रीय इतिहास में अब तक सिर्फ दो ही गेंदबाज ऐसे हुए हैं, जिन्होंने सभी फॉर्मेट में मिलाकर 1000 से अधिक विकेट लिए हैं। 

मौजूदा वक्त में सिर्फ एक ही गेंदबाज ऐसा है जो यह उपलब्धि हासिल कर सकता है और वह नाम इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन का है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ना आज के समय में किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नही है।

यह कहना गलत नही होगा कि उनका यह रिकॉर्ड हमेशा अटूट रहने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों के बारें में बताने जा रहे हैं।  

इन गेंदबाजों के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा विकेट: most wickets in international cricket 

 5. ग्लेन मैग्रा ( ऑस्ट्रेलिया) – 949 विकेट 

Most Wickets in International Cricket
Most Wickets in International Cricket

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने 1993 से लेकर 2007 तक के अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 376 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी करते हुए कुल 949 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। मैक्ग्रा ने अपने करियर में भारत के अलावा आईसीसी XI के लिए भी कुछ वनडे मुकाबले खेले हैं।       

4. अनिल कुंबले ( भारत ) – 956 विकेट 

Most Wickets in International Cricket
Most Wickets in International Cricket

भारतीय पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने अपने इंटरनेशनल करियर में भारत के लिए कुल 956 विकेट लिए हैं इस दौरान उन्होंने कुल 403 मुकाबले खेले हैं। 

3. जेम्स एंडरसन ( इंग्लैंड ) – 980 विकेट 

Most Wickets in International Cricket
Most Wickets in International Cricket

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अपने इंटरनेशनल करियर में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों किलिस्ट में तीसरे स्थान पर आते हैं। उन्होंने अपने करियर में अभी तक कुल 980 विकेट चटकाएं है। बता दें कि एंडरसन इंटरनेशनल क्रिकेट में 124 विकेट और लेते ही इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुँच जाएंगे। 

2. शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया) – 1001 विकेट 

Most Wickets in International Cricket
Most Wickets in International Cricket

ऑस्टेलियाई पूर्व महान स्पिनर शेन वार्न इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास के दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने 1000 से अधिक विकेट अपने नाम किए हैं। वार्न के नाम इंटरनेशनल मैचों में कुल 1001 विकेट दर्ज है, उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 1992 से लेकर 2008 तक कुल 339 मुकाबले खेले हैं। 

1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 1347 विकेट 

Most Wickets in International Cricket
Most Wickets in International Cricket

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपना इंटरनेशनल करियर 1992 में शुरू किया था और साल 2011 में अपना आखिरी मुकाबला खेला था। अपने 19 सालों के इंटरनेशनल करियर में उन्होंने कुल 495 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 495 मुकाबलों में 1347 विकेट अपने नाम कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।             

यह भी पढ़ें:- स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने नशीले पदार्थों के विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए BCCI से की अपील

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version