Mother’s Day: 11 मई को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया गया। हर कोई अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर प्यार बरसा रहा था। ऐसे में भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक भावुक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उनकी मां और पत्नी रितिका सजदेह की तस्वीर थी।
दो लाइनों में बयां कर दी मां की अहमियत

रोहित ने जो लिखा, वो सीधा दिल तक पहुंचा। उन्होंने लिखा, “आप चाहें जीतें या अंतिम पायदान पर रहें, मां ही है जो हमेशा आपके साथ खड़ी रहेंगी। यही उन्हें स्पेशल बनाता है।” इन दो पंक्तियों में मां के उस अटूट प्यार और समर्थन की झलक दिखी, जो हर हाल में बच्चे के साथ होता है।
आसान नहीं था रोहित का बचपन
रोहित शर्मा का बचपन संघर्षों भरा था। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपने चाचा और दादा के साथ रहना पड़ा। मां ने अपने सपनों को त्यागकर रोहित को क्रिकेटर बनाने की राह पर आगे बढ़ाया। रोहित ने कई बार कहा है कि अगर मां का साथ न होता, तो शायद आज वो इस मुकाम पर न होते।
मां के साथ पत्नी रितिका भी स्टोरी में शामिल
इस खास पोस्ट में रोहित ने सिर्फ मां की तस्वीर ही नहीं, बल्कि अपनी पत्नी रितिका सजदेह की भी फोटो शेयर की। यह दर्शाता है कि रोहित के जीवन में दो सबसे मजबूत महिलाएं उनकी मां और पत्नी हमेशा उनके साथ खड़ी रही हैं।
हाल ही में किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

मदर्स डे से कुछ दिन पहले ही रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 4301 रन बनाए, जिसमें 46.54 की शानदार औसत और 212 का बेस्ट स्कोर शामिल है। ये आँकड़े उनकी टेस्ट क्रिकेट में महारत को दर्शाते हैं।
रोहित का दिल जीतने वाला अंदाज
क्रिकेट के मैदान पर रोहित ने कई बार दिल जीते, लेकिन इस बार मैदान के बाहर उनकी ये दो लाइनें हर फैन के दिल में उतर गईं। उन्होंने ये साबित कर दिया कि असली हीरो वही होता है, जो मां को हर जीत का असली हकदार माने।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

