Wednesday, March 4

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। अपने खेल करियर में कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल करने के बाद अब उन्होंने एक और नई ऊँचाई छू ली है। मंगलवार को उन्होंने ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग पूरी कर ली और उन्हें इसके लिए DGCA की ओर से सर्टिफिकेट मिला है। यह सर्टिफिकेट उन्हें गरुड़ एयरोस्पेस नामक कंपनी के माध्यम से मिला है, जिसमें धोनी निवेशक भी हैं और ब्रांड एंबेसडर की भूमिका भी निभा रहे हैं। इस उपलब्धि के साथ अब वे आधिकारिक रूप से ड्रोन पायलट बन गए हैं।

धोनी ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

धोनी को हमेशा से मशीनों और तकनीक में गहरी रुचि रही है। इस बार उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की कि उन्होंने गरुड़ एयरोस्पेस के साथ मिलकर DGCA ड्रोन पायलट सर्टिफिकेशन प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। धोनी ने लिखा खुशी है कि मैंने गरुड़ एयरोस्पेस के साथ मिलकर DGCA ड्रोन पायलट सर्टिफिकेशन प्रोग्राम पूरा कर लिया है।

गरुड़ एयरोस्पेस के लिए गर्व की बात

गरुड़ एयरोस्पेस एक मान्यता प्राप्त ड्रोन निर्माण और प्रशिक्षण कंपनी है, जिसे DGCA से लाइसेंस प्राप्त है। अब तक यह कंपनी 2,500 से अधिक लोगों को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दे चुकी है।

ms-dhoni-becomes-certified-drone-pilot
Ms Dhoni

कंपनी के संस्थापक अग्निश्वर जयप्रकाश ने धोनी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, धोनी जैसे प्रेरणादायक व्यक्ति का खुद ट्रेनिंग लेकर सर्टिफाइड पायलट बनना हमारे लिए गर्व की बात है।

क्रिकेट के मैदान के बाहर भी धोनी की खास पहचान

महेंद्र सिंह धोनी केवल क्रिकेट तक ही सीमित नहीं हैं। वे कई अन्य क्षेत्रों में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। साल 2011 में उन्हें भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई थी, जो देश के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। क्रिकेट की बात करें तो धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 17,266 रन बनाए और विकेटकीपर के तौर पर 829 बल्लेबाज़ों को आउट किया। ये आंकड़े उन्हें विश्व के सबसे सफल क्रिकेटरों की सूची में शामिल करते हैं।

IPL में अब भी दमदार है धोनी का जलवा

आज भी महेंद्र सिंह धोनी IPL में सक्रिय हैं  उनकी अगुवाई में CSK ने अब तक 5 बार आईपीएल खिताब जीता है। इस उपलब्धि के साथ वे लीग के सबसे सफल और लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

धोनी का सफर यह साबित करता है कि वे मैदान के अंदर और बाहर, दोनों ही जगहों पर महान खिलाडी हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version