Thursday, June 11

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच इस समय 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके चलते हुए आज इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच में आज वेस्टइंडीज की टीम के पास अपने 31 साल के सूखे को समाप्त करने का मौका भी होगा। क्यूंकि भारतीय सरजमीं पर वेस्टइंडीज की टीम ने आखिरी बार साल 1994 में टेस्ट मैच जीता था। वहीं उस समय वेस्टइंडीज टीम के कप्तान पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श थे। जबकि भारतीय टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे।

31 साल पहले वेस्टइंडीज ने जीता था आखिरी टेस्ट मैच :-

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच उस समय वो मैच मोहाली में खेला गया था। उस मैच में टॉस को कैरेबियाई टीम ने जीता था। तब टॉस को जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 443 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 387 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके चलते हुए वेस्टइंडीज की टीम को पहली पारी के आधार पर 56 रनों की बढ़त मिल गई थी।

West Indies cricket team
West Indies cricket team

इसके बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने अपनी दूसरी पारी को 3 विकेट पर 301 रन बनाकर घोषित कर दिया था। इसके चलते हुए उन्होंने भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 357 रनों का लक्ष्य रखा था। इन रनों के जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम की दूसरी पारी केवल 114 रनों पर ही सिमट गई थी। इसके चलते हुए तब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने भारतीय सरजमीं पर 243 रनों से टेस्ट मैच को जीता था।

भारत को हराना आसान नहीं होगा :-

West Indies Cricket Team
West Indies Cricket Team

इसके अलावा अब रोस्टन चेज की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम के पास इस 31 साल के सूखे को खत्म करने का मौका है। लेकिन फिर भी इस कैरेबियाई टीम के लिए यह करना आसान नहीं होगा। क्यूंकि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तभी तो अब ऐसे में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम को हराना भी वेस्टइंडीज की टीम के लिए काफी मुश्किल लग रहा है।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड :-

रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वार्रिकन, जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स, एलिक अथानाज, केवलन एंडरसन, टेगेनारिन चंद्रपॉल, टेविन इमलाच और खैरी पियरे.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version