Rishabh Pant Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय चोटिल होकर टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। क्यूंकि अगस्त महीने में समाप्त हुए इंग्लैंड दौरे पर उनके पैर में चोट लग गई थी। इसके बाद से ही पंत को 4 हफ्ते का आराम करने की सलाह दी गई है। वहीं अब अपनी चोट से उबर कर एक बार फिर टीम इंडिया का यह फाइटर खिलाड़ी कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके चलते हुए अब अक्टूबर के महीने में ही उनकी मैदान पर वापसी हो सकती है। लेकिन इतना ही नहीं ऋषभ पंत अब कप्तानी करते हुए भी नजर आ सकते हैं।

ऋषभ पंत की होगी मैदान पर वापसी :-

आगमी 15 अक्टूबर से भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। तभी तो अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषभ पंत अगर वापसी करते हैं तो उन्हें सीधा दिल्ली टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

Rishabh Pant
Rishabh Pant

लेकिन अभी फिलहाल दिल्ली टीम की कमान दायें हाथ के बल्लेबाज आयुष बडोनी के हाथों में हैं। वहीं अब अगर ऋषभ पहला मैच खेलते हैं तो उन्हें हटाया जा सकता है। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि दिल्ली की टीम अपना पहला मैच आगमी 25 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेलने वाली है।

इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए थे पंत :-

इंग्लैंड दौरे के चौथे मैच के दौरान भारत के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। तब उस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए जोफ्रा आर्चर की तेज गेंद उनके दायें पैर के टखने पर आ कर लगी थी और वहां फ्रैक्चर हो गया था। लेकिन इसके बावजूद ऋषभ पंत दोबारा से बल्लेबाजी करने आए और तब उन्होंने 54 रन की पारी खेली थी।

Rishabh Pant
Rishabh Pant

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली गई उस टेस्ट सीरीज में उन्होंने 7 पारियों में 479 रन बनाए थे। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। लकिन अभी हाल ही में वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर उनका चयन नहीं हुआ है। इसके वाबजूद भी नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है।

ऋषभ पंत का क्रिकेट करियर :-

Rishabh Pant
Rishabh Pant

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अभी तक अपने क्रिकेट करियर में 47 टेस्ट, 31 वनडे और 76 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने टेस्ट में 3427 रन, वनडे में 871 रन और टी20 में 1209 रन बनाए हैं। जबकि उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में 73 मैचों की 122 पारियों में 5365 रन बनाए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version