Saturday, March 14

MS Dhoni: क्रिकेट के मैदान पर माही को जितना शांत और कूल देखा गया है, उतना ही अनुशासित और सख्त माहौल उन्होंने अपने बचपन में महसूस किया। हाल ही में, एमएस धोनी ने राज शमानी के पॉडकास्ट में अपने बचपन से जुड़ी कुछ खास और मजेदार बातें शेयर कीं, जो अब तक शायद ही किसी ने सुनी हों।

MS Dhoni ने सुनाया बचपन का दिलचस्प किस्सा

3 MS Dhoni IPL Records That May Never Be Broken
3 MS Dhoni IPL Records That May Never Be Broken

धोनी ने बताया कि उन्हें अपने पापा पान सिंह से हमेशा बहुत डर लगता था। वजह ये थी कि उनके पिता बहुत अनुशासनप्रिय और सख्त मिजाज के इंसान थे। धोनी ने कहा, “पापा कभी मारते नहीं थे, लेकिन उनके होने भर से एक डर बना रहता था। वो टाइम के बहुत ही पाबंद थे और हर चीज़ में अनुशासन चाहते थे।”

रांची का बचपन और पापा का खौफ

MS Dhoni (IPL)
MS Dhoni/Getty Images

धोनी ने रांची में बिताए अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उनका स्कूल उसी कॉलोनी में था, जहां वे रहते थे। ऐसे में शरारत करने की कोई गुंजाइश ही नहीं थी। मज़ेदार बात ये रही कि उनके स्कूल के टीचर्स ने उनके बड़े भाई को भी पढ़ाया था, जिससे उनके पूरे परिवार को स्कूल में सब जानते थे। धोनी ने हँसते हुए कहा, “कॉलोनी की दीवार पर मेरे दोस्त चढ़ जाते थे, लेकिन मैं कभी नहीं चढ़ा। मुझे डर रहता था कि पापा देख लेंगे तो क्या होगा, मैं सोच भी नहीं सकता था।”

धोनी ने माना कि पापा की इसी सख्ती और अनुशासन ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया। उन्होंने बताया कि उनके पापा की परवरिश ने ही उन्हें मैदान में भी शांत और संयमित बने रहने की ताकत दी।

धोनी के क्रिकेट करियर पर एक नजर

MS Dhoni's Player of the Match Awards in IPL History
MS Dhoni’s Player of the Match Awards in IPL History

धोनी ने टेस्ट मैचों में 38 की औसत से 4876 रन और वनडे में 50 से अधिक की औसत से 10773 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 16 शतक और 108 अर्द्धशतक बनाए हैं। धोनी का वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक औसत है। उन्होंने 390 टी20 मैचों में 7400 से अधिक रन बनाए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version