Saturday, March 7

आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो गई है। इस नीलामी में कई खिलाड़ियों को बड़ी रकम मिली है। उत्तर प्रदेश के भी कुछ क्रिकेटरों को आईपीएल टीमों ने खरीदा है। इनमें नमन तिवारी का नाम भी शामिल है। नमन एक उभरते हुए खिलाड़ी हैं और वे उत्तर प्रदेश से आते हैं। इस IPL में उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। इस लेख में हम आपको तिवारी के बारे में आसान भाषा में जानकारी देंगे।

व्यक्तिगत जानकारी ( Personal Information)

Naman Tiwari Profile: Stats, Career Timeline & Team Details
Naman Tiwari Profile: Stats, Career Timeline & Team Details
  • पूरा नाम: नमन तिवारी
  • बर्थ प्लेस: 8 नवंबर 2005 (भारत, उत्तर प्रदेश)
  • उम्र: 20 वर्ष
  • बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट
  • बॉलिंग स्टाइल: लेफ्ट- आर्म मीडियम फ़ास्ट
  • भूमिका: बॉलर
  • हाइट:
  • टीमें: इंडिया अंडर-19 ए, इंडिया अंडर-19, वेस्ट दिल्ली लायंस, नोएडा किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स

हालिया फॉर्म की वजह से टीम ने उन्हें खरीदा

नमन तिवारी ने अंडर-19 क्रिकेट में अपनी गेंदबाज़ी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने कई मजबूत टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। अलग-अलग मैचों में उन्होंने कम रन देकर अहम विकेट लिए हैं। उन्होंने 10 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट और 7 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। अमेरिका अंडर-19 टीम के खिलाफ उन्होंने 9 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। नमन कम रन देते हैं, सही जगह पर गेंद डालते हैं और समय-समय पर विकेट लेते हैं। इसी वजह से उन्हें भविष्य का एक उभरता हुआ क्रिकेट स्टार माना जा रहा है।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

  • टी20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
  • वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
  • फ़र्स्ट क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ
  • लिस्ट A डेब्यू:
  • टी20 डेब्यू:

नमन तिवारी का खेलने का अंदाज़ और विशेषताएँ

अंडर-19 वर्ल्ड कप में नमन तिवारी ने अपनी तेज और खतरनाक गेंदबाज़ी से सभी का ध्यान खींचा। वे तेज रफ्तार और शानदार यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं। नमन बताते हैं कि सही यॉर्कर डालने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। वे बुमराह को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी तरह आक्रामक गेंदबाज़ी करना चाहते हैं। नमन का सपना है कि वे एक दिन दुनिया के सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज़ बनें। वे भविष्य में सीनियर टीम के साथ वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version