Saturday, March 7

टेस्ट क्रिकेट इस खेल का सबसे पुराना फॉर्मेट है और इसमें जो भी खिलाड़ी अच्छा करता है उसे अलग ही दर्जा प्राप्त होता है। पिछले कुछ समय में इस फॉर्मेट को बचाने के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इससे इस फॉर्मेट को काफी फायदा भी हुआ और नए फैंस भी जुड़ रहे हैं। क्योंकि अब ज्यादातर मैचों में नतीजे देखने को मिल रहे हैं।

बल्लेबाज भी अब थोड़ा आक्रामक खेल रहे हैं, जिसकी वजह से नतीजे निकलना संभव लग रहा है। तो चलिए जानते हैं कि डब्ल्यूटीसी में अब तक किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

ये हैं WTC में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

5. शुभमन गिल (10 शतक)

Shuman Gill
Shuman Gill

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस समय वर्ल्ड के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम को कई मैच जितने और बचाने में मदद की हैं।

गिल पिछले कई सालों से टेस्ट टीम का रेगुलर हिस्सा हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जब उन्हें कप्तानी दी गई तो वो और भी ज्यादा शानदार फॉर्म में आ गए हैं। उन्होंने खेले 40 मैचों में 10 शतक और 8 अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से 43.07 की औसत से 2843 रन भी निकले हैं।

4. मार्नस लाबुशेन (11 शतक)

Marnus Labuschagne
Marnus Labuschagne

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने 2019 से लेकर अब तक कई मैच जिताने में मदद की है। उन्होंने कई बार अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है और उसके बाद बड़ी पारी खेलकर मैच जिताया है। वे न सिर्फ रन बनाते हैं, बल्कि कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं, जिससे सामने वाली टीम के गेंदबाज भी थकते हैं और उनका मनोबल भी टूटता है।

लाबुशेन ने खेले 54 मैचों की 98 पारियों में 48.14 की औसत से 4285 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 11 शतक और 23 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

3. केन विलियम्सन (11 शतक)

Kane Williamson
Kane Williamson

न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन इस दशक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से हैं। वो काफी लम्बे समय से अपनी टीम की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं। भले ही पिछले कुछ समय से वो मैचों को पिक एंड चूस कर रहे हो लेकिन उसके बाद भी वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर आते हैं।

केन विलियम्सन ने अब तक 31 मैचों में 59.34 की औसत से 2967 रन बनाए हैं जिसमें 11 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।

2. स्टीव स्मिथ (Steve Smith) – 13 शतक

Steve Smith
Steve Smith

ऑस्ट्रेलिया के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पिछले कुछ समय से वैसी फॉर्म में नहीं हैं जिसके लिए वे जाने जाते थे। हालांकि उसके बाद भी वे रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान अपने बेस्ट फॉर्म में न होने के बाद भी अपनी टीम की बल्लेबाजी को संभाल रहे हैं।

स्टीव स्मिथ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 56 मैच खेले हैं जिनकी 97 पारियों में 49.39 की औसत से 4297 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 13 शतक और 19 अर्धशतक भी लगाए हैं।

1. जो रूट (Joe Root) – 21 शतक

Joe Root
Joe Root

इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज जो रूट 2020 तक फैब 4 में सबसे पीछे थे। लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि सबको पीछे छोड़कर रख दिया है। वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत के बाद से अलग ही ले में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्हें आउट करना काफी मुश्किल हो गया है और अब वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

जो रूट ने अब तक 70 मैचों की 128 पारियों में 52.03 की औसत से 6088 रन बनाने के साथ-साथ 21 शतक और 22 अर्धशतक भी लगाए हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version