साल 2023 के वनडे विश्व कप की आने वाली तारीख 5 अक्टूबर से शुरुआत होने वाली है। इस दौरान सबसे पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है, लेकिन इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, न्यूजीलैंड के कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। ये उनकी टीम के लिए बहुत दिक्कत बन गई है, क्योंकि किसी भी टीम के लिए उनके कप्तान की अहमियत मायने रखती है। समस्या ये भी है कि अब उनकी टीम के लिए कप्तानी कौन करेगा, इस बाद का भी अब तक फैसला नहीं हुआ है।
केन विलियमसन का इंग्लैंड के खिलाफ ना खेलने का कारण उनकी घुटने में लगी हुई चोट है। उनके घुटने का वर्तमान समय में रिहैब चल रहा है। आज भी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए केन अपनी टीम के लिए मौजूद नहीं हैं। इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लैथम कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। माना जा रहा है कि सोमवार को साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले मैच में वो बल्लेबाजी और फील्डिंग कर सकते हैं।
Team News | Kane Williamson will miss the opening game of the @cricketworldcup against England, as he continues to progress his knee rehabilitation. Williamson will play as a batsman-only in today’s first warm-up match against Pakistan. https://t.co/8rRQZ2trvV #CWC23
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) September 29, 2023
इस बारे में जब न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पहले हमें ये निश्चित करना है कि केन के पास मैच फिटनेस पाने के लिए समय हो। पहले से ही हमने केन की वापसी पर एक अलग ही रुख रखा है। फिलहाल उनकी रिकवरी अच्छे तरीके से हो रही है और हमें ये जानने की जरूरत है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हिसाब से खुद को तैयार कर सकें। हम केन पर किसी भी प्रकार दबाव नहीं डालना है। केन के रिहैबलिटेशन के लिए लगातार दृष्टिकोण अपनाना जारी रखेंगे।
गौरतलब है कि केन विलियमसन को आईपीएल 2023 के दौरान एक मैच में चोट लग गई थी। इसी के बाद को मैच नहीं खेल पाए हैं। फिलहाल अब उनकी सर्जरी हो चुकी है। इस खबर से न्यूजीलैंड की परेशान तो जरूर होगी। वर्तमान समय में केन दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं।
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2023 में भारत की बेटियों ने किया कमाल
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

