T20 International: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए कई बार अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बड़े स्कोर खड़े किए हैं। लेकिन इस बीच कई बार इस टीम के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप भी साबित हुए हैं। इसके अलावा क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में जहां पर एक-एक रन का महत्व होता है। तब इस फॉर्मेट में कीवी टीम ने कई बार काफी कम स्कोर पर ऑलआउट भी हुई है। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सबसे छोटे स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. 60 रन पर दो बार ऑलआउट हुई है यह टीम :-
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम 2 बार 60 रन पर ऑलआउट हो चुकी है। साल 2014 में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 119 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में कीवी टीम 60 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

तब कीवी टीम को मैच में 59 रनों से हार मिली थी। इस मैच में रंगना हेराथ ने सिर्फ 3 रन देकर 5 विकेट लिए थे। इसके बाद साल 2021 में भी न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश के खिलाफ 16.5 ओवर में 60 रन पर ऑलआउट हो गई थी। तब मैच में बांग्लादेश की टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी।
2. 66 रन बनाम भारत, साल 2023 :-
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2023 में खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम केवल 66 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 4 विकेट के नुकसान पर 234 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 12.1 ओवर में ही ऑलआउट होकर पवेलियन लौट गई थी। इस मैच में तब कोई भी कीवी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। वहीं इस मैच में हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
3. 75 रन बनाम अफगानिस्तान, साल 2024 :-

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2024 के टी-20 विश्व कप में कीवी टीम केवल 75 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में तब न्यूजीलैंड की टीम 15.2 ओवर में ही ऑलआउट हो गई थी। तब इस मैच में राशिद खान और फजलहक फारूकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट लिए थे।
4. 80 रन बनाम पाकिस्तान, साल 2010 :-
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2010 में खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने अपना चौथा सबसे कम स्कोर खड़ा किया था। उस समय यह मैच क्राइस्टचर्च में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर 183 रन का स्कोर खड़ा किया था।

तब पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 54 रन अहमद शहजाद ने बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 15.5 ओवर में ही ऑलआउट हो गई थी। तब इस मैच में शाहिद अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

