Wednesday, February 11

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के टूर्नामेंट में अभी तक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। इसके बाद अब इस कीवी टीम को आगामी 14 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना मैच खेलना है।

लेकिन अब इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम के लिए एक बुरी खबर भी आ रही है। क्यूंकि कीवी खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल चोट के चलते हुए बचे हुए इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं अब इस बात का न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान भी कर दिया है।

बाईं पिंडली की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए ब्रेसवेल :-

इसके चलते हुए अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा है कि, “ब्रेसवेल अपनी बाईं पिंडली की चोट के चलते टी-20 विश्व कप के बाकी सभी मैचों से बाहर हो गए हैं। क्यूंकि उनको पिछले महीने भारतीय टीम के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान पिंडली में चोट लगी थी।

Cole McConchie
Cole McConchie

लेकिन इससे वह ठीक हो गए थे। वहीं अब बीते रविवार को वार्म-अप मैच के दौरान उनकी मांसपेशी फिर से चोटिल हो गई थी। इसके बाद अब उनके स्कैन से चोट की गंभीरता का पता चला है।”

अब कीवी टीम से जुड़ेंगे कोल मैककॉन्ची :-

Cole McConchie
Cole McConchie

इसके चलते हुए अब ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर कोल मैककॉन्ची तेज गेंदबाज बेन सियर्स के साथ ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं। इसके अलावा कैंटरबरी किंग्स के कप्तान मैककॉन्ची आखिरी बार अप्रैल 2024 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की तरफ से कोई मैच खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Cole McConchie
Cole McConchie

इसके अलावा कोल मैककॉन्ची ने अभी तक 133 टी-20 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 1920 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 83 विकेट भी हासिल किए हैं। इसके अलावा वह अभी तक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की तरफ से भी कुल 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version