Saturday, February 14

वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों न्यूज़ीलैंड का दौरा कर रही है, जहाँ दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज हो रही है। विंडीज़ को व्हाइट बॉल की सीरीज में तो बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम ने टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है और इसमें दिग्गज बल्लेबाज की भी वापसी हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि टेस्ट सीरीज में किन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

केन विलियमसन की हुई टेस्ट टीम में वापसी

NewZealand Announced Squad For Westindies Test Series
NewZealand Announced Squad For Westindies Test Series

न्यूज़ीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इन मैचों के लिए न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन की वापसी हो रही है। उन्होंने इसी साल जुलाई में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था, लेकिन अब वे इसमें खेलते हुए दिखेंगे। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन में टेस्ट मैच खेला था। उसके बाद से यह पहली बार है जब वे टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नज़र आएंगे।

डेरिल मिचेल भी चोट के बाद करेंगे दोबारा वापसी

न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल भी इस सीरीज में खेलते हुए नज़र आएंगे। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्होंने कुछ मुकाबले मिस किए थे। ग्रोइन इंजरी के चलते उन्होंने वनडे सीरीज छोड़ दी थी, लेकिन अब वे पूरी तरह से फिट हैं और टेस्ट सीरीज में अपना जौहर दिखाते हुए नज़र आएंगे।

हेनरी, डफी और जैकरी को मिला मौका

न्यूज़ीलैंड ने इस सीरीज के लिए 3 तेज गेंदबाजों को चुना है। उन्होंने दिग्गज तेज गेंदबाज मैट हेनरी और युवा खिलाड़ियों जैकरी फॉक्स और जैकब डफी को टीम में मौका दिया है। यही तिकड़ी मैच में भी खेलते हुए नज़र आएगी। हालांकि कई खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हैं, जिससे टीम चुनने में मुश्किलें आई हैं। ग्लेन फिलिप्स और काइल जेमिसन अभी भी चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं, इसलिए वे सिलेक्ट नहीं हुए हैं।

कब होने हैं मैच?

02 – 06 दिसंबर : हेग्ले ओवल, क्राइस्टचर्च

10 – 12 दिसंबर : वेलिंगटन, बेसिन रिजर्व

18 – 22 दिसंबर : माउंट मॉँगनुई, बे ओवल

वेस्टइंडीज टेस्ट के लिए न्यूज़ीलैंड की टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्केस, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिशेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग.

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version