Friday, February 20

Nicholas Pooran T20 Cricket में एक साल में 150 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने साल 2024 में टी20 क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा किया है, जो क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और कायरोन पोलार्ड जैसे बड़े-बड़े टी20 के दिग्गज बल्लेबाज नहीं कर सके हैं। उन्होंने CPL 2024 में त्रिनबैगो नाइट राइडर्स बनाम सेंट किंट्स एंड नेविस पेट्रियट्स (TKR vs SKNP) मुकाबले अपनी 43 गेंदों पर 93 रनों की विस्फोटक पारी के दौरान 7 छक्के जड़कर टी20 क्रिकेट में एक साल में 150 से ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड स्थापित किया।

Nicholas Pooran T20 Cricket में एक साल में 150 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।
Nicholas Pooran T20 Cricket

त्रिनबैगो नाइट राइडर्स और सेंट किंट्स एंड नेविस पेट्रियट्स (TKR vs SKNP) के बीच त्रिनिदाद कर टरौबा में खेले गए CPL 2024 के 25वें मुकाबले में निकोलस पूरन ने आक्रामक पारी खेलकर अपनी टीम के लिए एक ऐतिहासिक हाई-स्कोरिंग रन चेज किया। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी टीम ने 9 गेंदें शेष रहते हुए 7 विकेट से आसान जीत हासिल कर ली। इस दौरान पूरन ने त्रिनबैगो नाइट राइडर्स के लिए 43 गेंदों पर 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 93 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

टी20 क्रिकेट में एक साल में 150 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने निकोलस पूरन

Nicholas Pooran T20 Cricket में एक साल में 150 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।
Nicholas Pooran T20 Cricket

सेंट किंट्स एंड नेविस पेट्रियट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपनी 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी के बीच निकोलस पूरन ने टी20 क्रिकेट में एक साल में 150 से ज्यादा छक्कों का एक महारिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले दुनिया का कोई भी बल्लेबाज एक कैलेंडर वर्ष में यह कारनामा नहीं कर सका है। इससे पहले, टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था। गेल ने साल 2015 में अलग-अलग टीमों की ओर से टी20 क्रिकेट में कुल 135 छक्के लगाए थे।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में चौथे स्थान पर हैं निकोलस पूरन

Nicholas Pooran T20 Cricket में एक साल में 150 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।
Nicholas Pooran T20 Cricket

यदि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची देखें तो उसमें निकोलस पूरन का नाम चौथे स्थान पर आता है। उन्होंने अपने अब तक के टी20 करियर में 361 मैचों में 563 छक्के लगाए हैं। इस मामले में पहले स्थान पर क्रिस गेल (1056 छक्के), दूसरे स्थान पर कायरोन पोलॉर्ड (892 छक्के) और तीसरे स्थान पर आंद्रे रसेल (709 छक्के) का नाम आता है।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version