Friday, February 20

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जाने वाले टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) तीन ऑस्ट्रलियाई गेंदबाजों का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 (WTC 2021-23) चक्र में बनाए गए दबदबे को समाप्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अश्विन ने चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए थे और कानपुर टेस्ट में भी उनसे कुछ वैसी ही उम्मीद होगी।

WTC 2021-23- Ravichandran Ashwin will end the dominance of 3 Australian bowlers in Kanpur Test
Ravichandran Ashwin (WTC 2021-23)

बता दें कि, रविचंद्रन अश्विन कानपुर टेस्ट में एक साथ कई सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उनके पास न सिर्फ तीन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, बल्कि वह अनिल कुंबले के भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। वह वर्तमान समय में इस मामले में 37 पांच-विकेट हॉल के साथ कुंबले के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

WTC 2021-23: 3 ऑस्ट्रलियाई गेंदबाजों का दबदबा समाप्त करने के लिए तैयार हैं Ravichandran Ashwin

रविचंद्रन अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हैज़लवुड का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 में बनाया हुआ दबदबा समाप्त कर देंगे। बता दें कि, अश्विन ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-25 में अब तक 48 विकेट चटकाए हैं और मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वह मात्र एक विकेट लेते ही इन दोनों गेंदबाजों को पीछे छोड़ देंगे।

WTC 2021-23- Ravichandran Ashwin will end the dominance of 3 Australian bowlers in Kanpur Test
Ravichandran Ashwin (WTC 2021-23)

इसके अलावा, यदि वह कानपुर टेस्ट में 4 विकेट ले लेते हैं, तो वह जोश हैजलवुड को भी पीछे छोड़ देंगे, जो इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हैजलवुड ने इस चक्र में अब तक 11 मैचों की 21 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 51 विकेट चटकाए हैं।

दूसरी ओर, रविचंद्रन अश्विन ने WTC 2021-23 में भारत के लिए अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 17 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 21.41 की औसत से 48 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 7/71 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है।

अश्विन के पास 8 विकेट लेकर नाथन लॉयन के महारिकॉर्ड को तोड़ने का भी होगा मौका

WTC 2021-23- Ravichandran Ashwin will end the dominance of 3 Australian bowlers in Kanpur Test
Ravichandran Ashwin

वैसे तो अश्विन अक्सर भारतीय पिचों पर दोनों पारियों में विपक्षी टीम पर दबदबा बनाकर रखते हैं, इसीलिए उनके पास नाथन लॉयन का एक महारिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका होगा। दरअसल, लॉयन 43 मैचों में 187 विकेट के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

दूसरी ओर, अश्विन 36 मैचों में 180 विकेट के साथ इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इसीलिए, यदि वह कानपुर टेस्ट में किसी तरह से 8 विकेट ले लेते हैं, तो वह नाथन लॉयन को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। यदि वह कुछ विकेटों से चूक जाते हैं, तो फिर उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज का इंतजार करना होगा।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version