Friday, February 20

IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। वहां पर भारतीय महिला टीम टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज तीनों फॉर्मेट को खेलने वाली है। वहीं इस समय इन दोनों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके चलते हुए अब भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच दूसरा टी20 मैच कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला गया है।

इस मैच में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके चलते हुए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा मुकाबला खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ा सूजी बेट्स को पीछे :-

इससे पहले महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की खिलाड़ी सूजी बेट्स के नाम पर था। वहीं उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल वनडे वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

Harmanpreet Kaur
Harmanpreet Kaur

लेकिन अब हरमनप्रीत कौर ने सूजी बेट्स को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। इसके चलते हुए अब वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। लेकिन इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम को 19 रनों से हरा दिया था।

सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं हरमनप्रीत कौर :-

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ खेला जा रहा है यह दूसरा टी20 मैच हरमनप्रीत कौर के करियर का कुल 356वां इंटरनेशनल मैच है। इसके अलावा उन्होंने अपना पहल इंटरनेशनल मैच साल 2009 में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेला था।

Harmanpreet Kaur
Harmanpreet Kaur

इसके बाद से ही वह अभी तक कुल 6 टेस्ट, 161 वनडे और 189 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। इसके चलते हुए अब उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

इस खास उपलब्धि पर हरमनप्रीत कौर ने दिया बयान :-

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के टॉस के दौरान हरमनप्रीत कौर से इस कारनामे को लेकर सवाल पूछा गया था। तब उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि यह मेरे लिए एक बड़ी और खास उपलब्धि है।

इसके अलावा अब मुझे पूरी उम्मीद है कि अपनी टीम के लिए मैं आगे भी कड़ी मेहनत करती रहूंगी और जितना खेल सकती हूं उतना खेलूंगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version