Friday, February 20

Khelo India Winter Games : खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे चरण का आयोजन हिमालय की बर्फीली वादियों में बसे Gulmarg में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 23 से 26 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किया जा रहा है। यह इस प्रतियोगिता का छठा सीजन है, इसमें 700 से अधिक खिलाड़ियों और अधिकारियों की भागीदारी की संभावना है। इस आर्टिकल में हम खेलो इंडिया विंटर गेम्स के बारे में सब कुछ बताएंगे।

Khelo India Winter Games गुलमर्ग 2026 में शामिल खेल

इस बार गुलमर्ग में चार तरह के खेल आयोजित की जाएंगी:

  • स्की माउंटेनियरिंग (Ski Mountaineering)
  • अल्पाइन स्कीइंग (Alpine Skiing)
  • नॉर्डिक स्कीइंग (क्रॉस-कंट्री) (Nordic Skiing)
  • स्नोबोर्डिंग(Snowboarding)

इन कॉम्मेंपीटिशन में लगभग 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अनुमान है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अल्पाइन स्कीइंग में प्रतिभागियों की संख्या सबसे अधिक होगी।

Khelo India Winter Games गुलमर्ग 2026: आयोजन स्थल

प्रतियोगिताएं मशहूर कोंगडूरी ढलानों पर आयोजित होंगी। इस सीजन की भारी बर्फबारी ने स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए बेहतरीन परिस्थितियां तैयार कर दी हैं।

यह आयोजन Winter Olympics Milano Cortina 2026 के तुरंत बाद हो रहा है, जिसे एक रणनीतिक पहल माना जा रहा है। केंद्रीय  खेल मंत्री Mansukh Mandaviya के अनुसार, यह आयोजन शीतकालीन ओलंपिक से बने उत्साह को बनाए रखने और भारत में विंटर स्पोर्ट्स के ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगा।

इससे पहले प्रतियोगिता का पहला चरण 20 से 27 जनवरी तक Ladakh में आयोजित किया गया था, जहां हरियाणा ने चार स्वर्ण पदकों के साथ समग्र खिताब अपने नाम किया। यह इस वर्ष का दूसरा खेलो इंडिया इवेंट है। इससे पहले Khelo India Beach Games का आयोजन दमन और दीव में हुआ था।

लोकल खिलाडियों को मिलेगा खास मौका

विंटर गेम्स, खेलो इंडिया पहल का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और नई प्रतिभाओं को मंच देना है। 2020 में शुरू हुए इन खेलों ने देश में शीतकालीन खेलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस प्रतियोगिता का प्रारूप टीम चैंपियनशिप पर आधारित है, जिसमें व्यक्तिगत या टीम द्वारा जीते गए मेडल संबंधित राज्य, केंद्र शासित प्रदेश या संस्थान की कुल पदक टेबल में जोड़े जाते हैं। अब तक के पहले तीन संस्करणों में जम्मू-कश्मीर ने समग्र खिताब जीता, जबकि अगले दो सीजन क्रमशः भारतीय सेना और लद्दाख के नाम रहे।

       स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version