Monday, February 2

Google News Sports Digest Hindi

Noman Ali: आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर नोमान अली (Noman Ali) को अक्टूबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। इस पुरस्कार को पाने के लिए उन्होंने (Noman Ali) दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा और न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर को पीछे छोड़ा है। इसके अलावा अभी हाल ही में उन्होंने (Noman Ali) पिछले महीने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में काफी कमाल की गेंदबाजी की थी। जबकि महिलाओं में न्यूजीलैंड की क्रिकेट खिलाड़ी अमेलिया केर ने इस महीने के पुरस्कार को जीता है।

Noman Ali ने 2 टेस्ट मैच में लिए थे 20 विकेट :-

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाज नोमान अली (Noman Ali) ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया था। जबकि इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में उनको खेलने का मौका नहीं मिला था।

Noman Ali
image source vis getty images

इसके अलावा बाकी के दो टेस्ट मुकाबलों में इस खिलाड़ी (Noman Ali) ने 13.85 की उम्दा औसत के साथ 20 विकेट लिए थे। दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में नोमान ने 3 विकेट और दूसरी पारी में 8 विकेट लिए थे। जबकि तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 3 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए थे।

नोमान ने अपने साथी खिलाड़ियों का जताया आभार :-

इस अक्टूबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार को हासिल करने के बाद उन्होंने (Noman Ali) अपने सभी साथी खिलाड़ियों और कोच का आभार व्यक्त किया। वहीं इस पुरस्कार को हासिल करने बाद उन्होंने कहा की, “मुझे आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर बहुत खुशी हुई है।

Noman Ali
image source vis getty images

इसके लिए मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियों का बहुत ही आभारी हूं। जिन सब ने मुझे मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में काफी मदद की। जिसके चलते हुए पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक घरेलू टेस्ट सीरीज जीतने में मदद मिल पाई है। क्यूंकि अपने देश के लिए ऐसी यादगार जीत का हिस्सा बनना हमेशा रोमांचक होता है।”

रबाडा और सेंटनर का प्रदर्शन :-

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने पिछले महीने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में काफी शानदार गेंदबाजी की थी। तब उन्होंने 2 मैचों में खेलते हुए कुल 14 विकेट लिए थे। इसके अलावा न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज मिचेल सेंटनर ने भारतीय टीम के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में काफी घातक गेंदबाजी की थी।

Kagiso Rabada
image source vis getty images

उस समय उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए पहली पारी में 19.3 ओवर में 1 मेडन ओवर के साथ 53 रन देकर 7 विकेट लिए थे। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 104 रन देते हुए 6 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन :-

न्यूजीलैंड की अमेलिया केर ने टी-20 विश्व कप 2024 में 6 मुकाबलों में खेलते हुए 135 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने इस विश्व कप में 15 विकेट भी झटके थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी लौरा वोल्वार्ड्ट ने भी टी-20 विश्व कप में 44.60 की शानदार औसत के साथ 223 रन बनाए थे।

Amelia Kerr
image source vis getty images

इसके अलावा वह इस टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी थी। इसके अलावा वेस्टइंडीज की खिलाड़ी डिआंड्रा डोटिन ने भी टी-20 विश्व कप 2024 में 162.16 की उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ 120 रन बनाए थे। जबकि सेमीफाइनल मुकाबले में खेलते हुए उन्होंने 4 विकेट भी लिए थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version