Monday, February 16

लंदन के द ओवल मैदान पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस वक्त टीम इंडिया के खिलाड़ी व मैदान पर मौजूद उसके दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मध्य क्रम के बल्लेबाजों भारतीय टीम की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के सामने 469 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। उनकी टीम की तरफ से ट्रेविस हेड ने 163 रन और स्मीथ ने 121 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए हैं। दो दिन के खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने मात्र 151 रन में पांच विकेट खो दिए हैं। अब भारतीय टीम के पास 3 दिन बचे हैं। ऐसे में भारतीय टीम को वापसी करने के लिए दमदार प्रदर्शन करना होगा।

पहले तो फॉलोऑन से बचें

तीसरे दिन जब भारतीय टीम अजिंक्या रहाणे और केएस भरत के रूप में मैदान पर बल्लबाजी करने के लिए उतरेगी तो सबसे पहले उन्हें टीम को फॉलोऑन से बचाने की कोशिश करनी होगी। टीम को इसके लिए अभी 119 रनों की जरूरत है। इन दोनों की खिलाड़ियों के बाद भारतीय टीम के पास सिर्फ शार्दुल ठाकुर के रूप में बल्लेबाजी का विकल्प मौजूद रहेगा। ऐसे में टीम के लिए जीत की राह आसान नहीं होने वाली है।

कम से कम एक दौहरा शतक या फिर दो शतक की जरूरत अगर भारतीय टीम को इस मैच में किसी भी तरह वापसी करनी होगी तो राणसे, भरत या फिर शार्दुल ठाकुर में से किसी एक को लंबी पारी यानी दौहरा शतक लगाना होगा। अगर दोहरा शतक नहीं भी लगा पाते हैं तो कम से कम दो बल्लेबाजों को शतक लगाना होगा। अब इस मैच में ऐसी स्थिति हो गई है कि 60 या फिर 70 रन से काम चलने वाला नहीं है। इसके बाद ही टीम दूसरी पारी में मैच के आस पास होगी।
Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version