Saturday, February 14

इस बार के विश्वकप में भारतीय टीम ने असल रूप में बादशाह वाला किरदार निभाया है। अभी तक उसने सभी मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज कर, पूरे विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। फिलहाल अब आईसीसी विश्वकप 2023 फाइनल अपने अंतिम चरण के दौर में पहुंच चुका है। इस वक्त 4 टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। दूसरी तरफ तीन टीमें सेमीफाइनल के लिए एंट्री कर चुकी हैं। अब ऐसे में एक जगह के लिए बची हुई तीन टीमें सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी पेश करना चाहेंगी। इन तीन टीमें में से बची हुई दो टीम का जल्द ही आईसीसी मेन्स विश्वकप 2023 अपने सफर को लगाम लगा देंगी। इसका सीधा-सीधा मतलब हुआ कि अब इस साल के विश्वकप का सबसे रोमांचक दौर शुरु हो चुका है।

सेमीफाइनल के लिए न्यूजीलैंड-पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होगी जंग

इस बार सब फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर भारतीय टीम का सेमीफाइनल में किससे मुकाबला होगा। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के सेमीफाइलन का मुकाबला होना तय हो चुका है, क्योंकि इन दोनों टीमों ने अंक तालिका को दूसरे और तीसरे नंबर पर समाप्त किया है। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल कि भारत की सेमीफाइनल में किससे टक्कर होगी। जैसा कि हमने उपर बताया है कि अभी सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान, अपगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। अब ऐसे में जो टीम जीतेगी वो ही अंक तालिका की चौथी टीम होगी। इस हिसाब से इन तीनों में एक टीम के साथ भारतीय टीम का मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें: PCB की शिकायत पर क्या करेगा ICC? पूर्व अधिकारी ने कही बड़ी बात

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version