Wednesday, June 24

Padma Shri award: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। क्यूंकि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में रोहित को पद्म श्री से सम्मानित किया है। वहीं यह सम्मान रोहित को उनके शानदार नेतृत्व और उपलब्धियों के लिए दिया गया है। क्यूंकि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

इसके बाद फिर उन्हीं की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी को जीतकर अपने नाम किया था। इसके चलते हुए उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को दो ICC खिताब दिलाए हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा के साथ ही खेल जगत से टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज को भी ‘पद्म भूषण’ सम्मान से नवाजा गया है।

रोहित शर्मा ने दिलाई हैं भारत को 2 ICC ट्रॉफी :-

Rohit Sharma receives Padma Shri
Rohit Sharma receives Padma Shri

भारतीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने काफी बड़ा योगदान दिया है। क्यूंकि इस दौरान उन्होंने न केवल अपने बल्ले से रिकॉर्ड बनाए हैं बल्कि अपनी असाधारण कप्तानी से टीम इंडिया को दो बार चैंपियन भी बनाया है। उनकी कप्तानी में ही भारत ने साल 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इसके बाद फिर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को भी जीतकर अपने नाम किया था।

इसके चलते हुए बतौर कप्तान रोहित ने भारत को 2 आईसीसी खिताब दिलाए हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी में ही भारत ने साल 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया एशिया चैंपियन भी बन चुकी है।

इसके चलते हुए आज के समय में वह युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत बन गए हैं। इस बीच चाहे खेल का मैदान हो या ड्रेसिंग रूम वो हमेशा नए खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करके उनको आगे बढ़ने का हौसला देते हैं।

सविता पूनिया को भी मिला पद्म श्री अवॉर्ड :-

इसके अलावा भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की दिग्गज गोलकीपर और पूर्व कप्तान सविता पूनिया को भी पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। क्यूंकि इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सविता पूनिया को भारतीय खेल और महिला हॉकी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया है।

हरमनप्रीत कौर को भी मिला था पद्म श्री अवॉर्ड :-

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनवरी 2026 के पद्म पुरस्कारों का एलान किया था। तब खेल जगत से 9 खिलाड़ियों को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया था। उस समय इन खिलाड़ियों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम भी शामिल था। वहीं उस समय उनको पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। क्यूंकि हरमनप्रीत कौर को भारतीय महिला क्रिकेट में अहम योगदान के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है।

इसके अलावा हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ही भारत की महिला टीम ने 2025 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके चलते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। इसके अलावा खेल जगत में पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और पारंपरिक मार्शल आर्ट के क्षेत्र में के. पाजनिवेल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version