Pak vs Ban: दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर हराया है। वहीं इस मुकाबले को जीत कर बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रच दिया है। इस पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम केवल 146 रन पर ही ढेर हो गई थी।

इस तरह से बांग्लादेश की टीम को बनाने के लिए केवल 30 रन का लक्ष्य मिला। वहीं जब खेल के पांचवें दिन बांग्लादेश की टीम इस लक्ष्य को बनाने के लिए मैदान में आई तो उन्होंने चाय के विश्राम से पहले ही केवल 6.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मुकाबले को जीत के बांग्लादेश ने पाकिस्तान की टीम पर अपनी पहली टेस्ट जीत भी दर्ज की। इस मुकाबले में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन 15 और शादमान इस्लाम नौ बनाकर नाबाद रहे।
Pak vs Ban विदेशी सरजमीं पर बांग्लादेश की सातवीं जीत :-
इस पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को बुरी तरह से फेल कर दिया था। जबकि बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने केवल 21 रन देकर चार विकेट और बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब अल हसन ने 44 रन देकर तीन विकेट लिए।

वहीं बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 14 टेस्ट मैच में अपनी पहली जीत भी दर्ज कर ली है। इसके अलावा बांग्लादेश की यह विदेशी धरती पर सातवीं जीत है। साल 2022 में भी न्यूजीलैंड को उसी की धरती पर हराने के बाद अब उसके बाद बांग्लादेश की टीम की यह पहली टेस्ट जीत है।
Pak vs Ban पाकिस्तान की चौथी सबसे बड़ी हार :-
इस पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 448 रन बनाकर समाप्त घोषित कर दी थी। फिर इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान की टीम पर 565 रन बनाकर 117 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद फिर पाकिस्तान की टीम ने अपनी दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए।

इस दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते गए। पाकिस्तान की टीम के लिए पहली पारी में 171 रन बनाने वाले मोहम्मद रिजवान भी दूसरी पारी में भी सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। लेकिन उनको इस दूसरी पारी में किसी दूसरे बल्लेबाज से मदद नहीं मिल सकी। वहीं इस मुकाबले में अपनी पारी को घोषित करने के बाद पाकिस्तान की यह चौथी सबसे बड़ी हार है।

इससे पहले भी पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड की टीम के खिलाफ साल 1961 में लाहौर में हार मिली थी। इसके अलावा भी साल 1972 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं फिर इसके बाद ही साल 2016 में पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ पारी की घोषणा करने के बाद ही हार का सामना करना पड़ा था।
Pak vs Ban दूसरी पारी में पाकिस्तान के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंचे :-
में जब पाकिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी खेलने आई तो उसके केवल चार बल्लेबाज ही दहाई के अंक में पहुंचे थे। इस मुकाबले की दूसरी पारी में रिजवान के अलावा सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने 37 रन , पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 22 रन और मौजूदा वर्तमान कप्तान शान मसूद ने भी 14 रन बनाए। वहीं बांग्लादेश की तरफ से मेहदी ने 4 विकेट और शाकिब ने 3 विकेट के अलावा भी तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद और नाहिद राणा ने भी एक-एक विकेट लिया।

2021 के बाद से अपनी धरती में एक भी टेस्ट नहीं जीता पाकिस्तान :- पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को साल 2021 में रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले के बाद से अपनी धरती पर कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। इसके अलावा इस बीच में पाकिस्तान की टीम को पांच मुकाबलों में हार का सामना भी करना पड़ा है जबकि मुकाबले ड्रा भी हुए है।
ये भी पढ़ें: 6 दिग्गज बल्लेबाज जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में जड़ा है शतक और दोहरा शतक

