पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच (PAK vs ENG 2nd Test) में शान मसूद की कप्तानी वाली टीम को 152 रनों से आसान जीत मिली। इसी के साथ पाकिस्तान ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 366 रन बनाए, जिसमें डेब्यूटेंट कामरान गुलाम ने 118 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा, साइम अयूब ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 77 रनों का योगदान दिया। 2 विकेट जल्दी खोने के बाद पाकिस्तान की ओर से गुलाम और अयूब ने तीसरे विकेट के लिए 149 रनों की शानदार साझेदारी की, जो गेमचेंजर साबित हुई।
साजिद खान ने पहली पारी में किया कमाल का प्रदर्शन

मुल्तान में खेले गए टेस्ट में ऑफ स्पिनर साजिद खान (Sajid Khan) को अचानक से वापसी करने का मौका मिला था। उन्होंने उस मौके को अच्छी तरह से भुनाते हुए पहली पारी में 7 विकेट चटकाया और इंग्लैंड को 291 रनों पर समेटने में मदद की। उनके अलावा, नोमान अली ने भी 3 विकेट चटकाए। दोनों स्पिनरों ने इंग्लैंड के सभी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
इसके बाद, अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी पाकिस्तान ने 221 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 297 रनों का लक्ष्य रखा। इस पारी में उनकी ओर से आगा सलमान ने 63 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुँचाया।
दूसरी पारी में मात्र 144 रनों पर ही सिमटी इंग्लैंड

297 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत ही बेहद खराब रही। वह दूसरी पारी में सिर्फ 33.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर सके और 144 के स्कोर पर ही सिमट गए। उनकी ओर से ब्राइडन कार्स 27 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
नोमान अली ने दूसरी पारी में की अद्भुत गेंदबाजी

पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने इस पारी में सिर्फ अनुभवी स्पिनरों नोमान अली और साजिद खान से गेंदबाजी कराई और दोनों ने मिलकर एक बार फिर पाकिस्तान के सभी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। नोमान ने इस पारी में 8 विकेट लिए, जबकि साजिद ने 2 विकेट चटकाए।
PAK vs ENG 2nd Test में Sajid Khan बने प्लेयर ऑफ द मैच
इस मुकाबले में ऑफ स्पिनर साजिद खान (Sajid Khan) ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 2 विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा, उन्होंने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 22 रनों का भी अहम योगदान दिया। हालाँकि, इस मुकाबले में नोमान अली ने कुल 11 विकेट चटकाए, लेकिन पहली पारी में साजिद की गेंदबाजी ने मैच बदलने का काम किया, जिसके चलते उन्हें इसका हक़दार माना गया।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







