Google News Sports Digest Hindi

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरू में खेले जा रहे पहले टेस्ट (IND vs NZ 1st Test) में मेहमान टीम ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी ओर से बाएँ हाथ के बल्लेबाज रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) ने शतक जड़कर अपनी टीम को और भी अधिक मजबूत स्थिति में पहुँचाया है और भारत को बैकफुट पर धकेल दिया है।

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम मात्र 46 रनों पर ही सिमट गई थी। इस दौरान न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 5 विकेट, विलियम ओ’रूरके ने 4 विकेट और टिम साउदी ने 1 विकेट चटकाए। भारत की ओर से ऋषभ पंत 20 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जबकि 5 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

रचिन रविंद्र ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक

IND vs NZ 1st Test: Rachin Ravindra Scored The Second Century Of His Test Career
Rachin Ravindra and Tim Southee -IND vs NZ 1st Test

24 वर्षीय रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) ने इस मुकाबले में अपने टेस्ट करियर का दूसरा और विदेशी सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा है। उन्होंने 124 गेंदों पर 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से यह मुकाम हासिल किया। रविंद्र ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया था, जिसमें उन्होंने 240 रनों की पारी खेली थी।

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में तीसरे दिन के खेल में लंच ब्रेक तक 7 विकेट खोकर 345 रन बना लिए हैं। इस दौरान रचिन रविंद्र 125 गेंदों पर 104 रन बनाकर और टिम साउदी 49 गेंदों पर 49 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

ऐसा रहा है रविंद्र का अब तक का टेस्ट करियर

IND vs NZ 1st Test: Rachin Ravindra Scored The Second Century Of His Test Career
Rachin Ravindra and Tim Southee -IND vs NZ 1st Test

रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) ने साल 2021 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने 10 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 19 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 45.64 की औसत से 776 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें 240 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है।

नोट: यहाँ दिए गए सभी आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहले टेस्ट के तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक के हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version