Monday, March 23

केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान निर्धारित समय में ओवरों का न्यूनतम कोटा पूरा न कर पाने के चलते Pakistan Cricket Team की मैच फीस में कटौती की गई और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में अंक भी काट लिए गए।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर केपटाउन के न्यूलैंड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

Shan Masood consoles Babar Azam after his dismissal for 81
Shan Masood consoles Babar Azam after his dismissal for 81

इसके अलावा, उनकी टीम के खाते से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पांच अंक काट लिए गए हैं, क्योंकि समय की छूट को ध्यान में रखते हुए उन्हें निर्धारित समय से पांच ओवर कम खेलने का दोषी पाया गया। यह पेनल्टी दूसरे टेस्ट मैच में प्रोटियाज के खिलाफ पाकिस्तान की 10 विकेट से हार के बाद लगाई गई हैं।

आईसीसी द्वारा खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.22 के अनुसार यह जुर्माना लगाया है, जो न्यूनतम ओवर रेट के अपराधों से संबंधित है। खिलाड़ियों पर उनके द्वारा दिए समय में गेंदबाजी न कर पाने की वजह से प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

Khurram Shahzad dismissed Aiden Markram
Khurram Shahzad dismissed Aiden Markram

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खेल नियमों के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार पाकिस्तान के पांच WTC अंक भी काटे गए, जिसमें कहा गया है कि हर एक ओवर कम होने पर टीम को एक अंक की पेनल्टी दी जाएगी।

मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना और नितिन मेनन, तीसरे अंपायर एलेक्स व्हार्फ और चौथे अंपायर स्टीफन हैरिस ने ये आरोप लगाए, जबकि मैच रेफरी के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के रिची रिचर्डसन ने दंड को मंजूरी दी। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने भी इसे स्वीकार कर लिया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

बता दें कि, पाकिस्तान को केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 615/10 रन बनाए थे, जिसमें रियान रिकेल्टन की 259 रनों की करियर बेस्ट पारी शामिल थी।

Mohammad Abbas dismissed Wiaan Mulder for 5
Mohammad Abbas dismissed Wiaan Mulder for 5

615 रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 194 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और उन्हें मजबूरन फॉलो-ऑन खेलना पड़ा। फॉलो-ऑन में पाकिस्तान ने अच्छा प्रदर्शन किया और 478/10 रन बनाए। इसके चलते मेजबान टीम को 58 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने 7.1 ओवरों में हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहकर 2023-25 का सत्र समाप्त किया। अब वह जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले WTC 2023-25 फाइनल खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version