Mohsin Naqvi Statement: इस समय पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस बीच इतना ही नहीं अब पीएसएल छोड़ने वाले कई खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजियों से कॉन्ट्रैक्ट भी मिल गया है। जबकि कई खिलाड़ियों से इसके लिए बातचीत भी चल रही है। लेकिन अब ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने उन विदेशी खिलाड़ियों को खुलेआम चेतावनी दे दी है। क्यूंकि इन खिलाड़ियों ने पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने का फैसला किया है। वहीं अब पाकिस्तान उन खिलाड़ियों पर लीगल एक्शन लेने वाला है।
मोहसिन नकवी ने दी विदेशी खिलाड़ियों को धमकी :-
इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में आ रही लगातार रिपोर्ट्स के हवाले से एक के बाद एक विदेशी खिलाड़ियों के नाम वापस लेने की खबर आ रही है। क्यूंकि उन सभी ने अब पाकिस्तान सुपर लीग का दामन छोड़कर आईपीएल का हाथ थाम लिया है। इस बीच इन सभी ने निजी कारण बताकर नाम वापस लिया है।

जबकि कई खिलाड़ी को आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट भी मिल गया है। इन सबके चलते हुए अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी नाराज है। इसके बाद अब PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मुद्दे पर बात भी की है। इसके चलते हुए उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों को धमकी भी दे डाली है। इस बीच उनका कहना है कि ऐसा करने वाले प्लेयर्स पर पाकिस्तान लीगल एक्शन लेने वाला है।
🚨 Mohsin Naqvi threatening foreign players who left PSL for IPL:
We will take legal action against players who left PSL for IPL. We are getting players who never used to come before. If some are going to the IPL, then we have even more players coming in PSL.
Honestly, no one… pic.twitter.com/Wygi34BVgk
— Tejash (@Tejashyyyyy) March 22, 2026
इस बीच अब मोहसिन नकवी ने कहा है कि, “PSL छोड़कर IPL में जाने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ हम लीगल एक्शन लेने वाले हैं। इस समय हमें ऐसे खिलाड़ी मिल रहे हैं जो पहले कभी नहीं आते थे। वहीं इस दौरान अगर कुछ खिलाड़ी IPL में जा रहे हैं तो PSL में और भी ज्यादा खिलाड़ी आ रहे हैं। लेकिन अगर मैं सच कहूं तो पीएसएल की अब किसी को परवाह नहीं है। क्यूंकि आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ी पीएसएल से ज्यादा कमाएंगे और उन्हें जबरदस्त फैन फॉलोइंग मिलेगी।”
PSL से नाम वापस ले रहे हैं कई खिलाड़ी :-
इस समय पाकिस्तान और अफगानिस्तान वॉर के बीच 10 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों ने PSL से अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं इस बीच इतना ही नहीं कई और खिलाड़ी भी PSL 2026 से अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके अलावा अभी तक जो खिलाड़ी नाम वापस ले चुके हैं उसमें ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैक्गर्क, स्पेन्सर जॉन्सन, वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स और गुटकेश मोती, साउथ अफ्रीका के ओटनील बार्टमैन, इंग्लैंड के टिमल मिल्स, जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी और श्रीलंका के दासुन शनाका का नाम शामिल है। वहीं इस बीच इतना ही नहीं पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी पीएलएल से नाम वापस ले चुके हैं।
🚨 MOHSIN NAQVI SCARED FROM AFGHANISTAN ATTACK ‼️
• PSL 2026 will be hosting in only two cities — Karachi & Lahore
• PSL set to start their exact time on 26 March
• No Crowd allowPSL 2026 — No Revenue generate, Now Bhikharistan on Road 🤯
pic.twitter.com/DFT52PWXmH— Indian Cricket Netwrk (@ICN_Updates01) March 22, 2026
इसके बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फेंस में यह भी बताया है कि पाकिस्तान प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन बंद दरवाजों के पीछे यानि बिना दर्शकों के खेला जाएगा। इसके चलते हुए इस बार यह लीग केवल 2 ही शहरों में ही जाएगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “हम पहले PSL को स्थगित करने के बारे में सोच रहे थे। लेकिन हमारे पास पूरे साल में कोई और समय उपलब्ध नहीं था इसलिए हमने पाकिस्तान सुपर लीग को सिर्फ कराची और लाहौर तक सीमित करने का फैसला लिया है। लेकिन इस बार इसमें दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

