पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम की कमान एक बार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सौंपी गई है। इस टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है। बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह और हारिस रऊफ को वनडे टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा सूफियान मुकीम की भी वापसी हुई है, जो बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज का हिस्सा नहीं थे। वहीं, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर कर दिया गया है।
फखर जमान और सैम अयूब को चोट के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है। दोनों खिलाड़ी अभी PCB के मेडिकल पैनल की देखरेख में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।
पाकिस्तान की टीम में तीन नए खिलाड़ियों को पहली बार स्क्वाड में मिली जगह
पाकिस्तान की टीम में तीन युवा खिलाड़ियों को पहली बार स्क्वाड में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों का अभी तक वनडे डेब्यू नहीं हुआ है। अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल और रोहैल नजीर मौजूद हैं। हालांकि ये तीनों खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का वनडे स्क्वाड
पाकिस्तान टीम का ODI स्क्वाड: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), रोहेल नजीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शामिल हुसैन, सूफियान मुकीम।
ऑस्ट्रेलिया टीम का ODI स्क्वाड: मिशेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जैम्पा।
पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया पूरा शेड्यूल
- 30 मई: पहला वनडे – रावलपिंडी- शाम 5:00 बजे
- 2 जून: दूसरा वनडे – लाहौर- शाम 5:00 बजे
- 4 जून: तीसरा वनडे – लाहौर- शाम 5:00 बजे







