Wednesday, June 10

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेल रही है। हाल ही में खत्म हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। उसने अपने टेस्ट कप्तान शान मसूद को एक नई जिम्मेदारी दी है। पीसीबी ने कुछ समय पहले इंटरनेशनल क्रिकेट ऑपरेशन के पद के लिए विज्ञापन जारी किया था और कुछ शर्तें तय की थीं। अब इस पद के लिए शान मसूद को नियुक्त किया जा रहा है, जिससे सभी हैरान हैं।

शान पीसीबी पद को संभालने के साथ क्रिकेट भी खेलेंगे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि सभी की सहमति से यह तय हो गया है कि शान मसूद इंटरनेशनल क्रिकेट ऑपरेशन पद विभाग का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। हाल ही में बोर्ड ने इस पद के लिए विज्ञापन जारी किया था और आवेदन की आखिरी तारीख 2 नवंबर रखी थी। सूत्रों के अनुसार, शान अब इस पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार बन गए हैं। जब वह निदेशक का पद संभालेंगे, तब भी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने इस पद में अपनी रुचि भी दिखाई है, क्योंकि वह इसके सभी मानदंडों पर खरे उतरते हैं। इससे पहले इस पद के लिए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक का नाम सबसे आगे था, लेकिन अपनी व्यस्तताओं के कारण उन्होंने यह जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया।

शान मसूद का अंतराष्ट्रीय करियर

36 साल के शान मसूद ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 44 टेस्ट, 9 वनडे और 19 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 30.72 के औसत से 2550 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। पाकिस्तान टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। अब पाकिस्तान अपनी अगली टेस्ट सीरीज मार्च 2026 में बांग्लादेश के दौरे पर खेलेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version