Most player of the series awards: टी20 इंटरनेशनल में निरंतर शानदार प्रदर्शन करना बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। फिर भी कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने केवल एक मुकाबले में ही नहीं, बल्कि पूरी सीरीज के दौरान बेहतरीन खेल दिखाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। इसी कारण उन्हें कई बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का सम्मान मिला। फिलहाल इस विशेष लिस्ट में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का नाम टॉप पर हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने वाले खिलाडी के बारे में बताएँगे।
5. डेविड वॉर्नर – ऑस्ट्रेलिया- 5 बार
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी 5 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड के साथ इस सूची में शामिल हैं। 2009 से 2024 के बीच खेले गए 110 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 42 सीरीज में हिस्सा लिया और कई मौकों पर अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को सीरीज जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
4. बाबर आजम – पाकिस्तान- 5 बार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने भी इस फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से गहरी छाप छोड़ी है। 2016 से 2026 के दौरान खेले गए 143 मुकाबलों में वह 41 सीरीज का हिस्सा रहे और 5 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब अपने नाम किया।
3. वनिंदु हसरंगा – श्रीलंका- 6 बार
श्रीलंका के प्रमुख ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा भी 6 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड के साथ इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज हैं। 2019 से 2026 के बीच खेले गए 95 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से शानदार योगदान दिया है।
2. सूर्यकुमार यादव – भारत- 6 बार
इस सूची में दूसरा स्थान भारतीय टीम के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का है, जिन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई। 2021 से 2026 के बीच खेले गए 108 मुकाबलों में वह 28 सीरीज में शामिल रहे और 6 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब अपने नाम किया। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने भारत को कई महत्वपूर्ण मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
1. विराट कोहली – भारत- 7 बार
साल 2010 से 2024 के बीच 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले कोहली कुल 46 सीरीज का हिस्सा रहे। इनमें उन्होंने 7 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड जीता। यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि उन्होंने लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए लगातार मैच जिताने वाले प्रदर्शन किए।

