Players with 1000+ Test Runs at Four Different Grounds: टेस्ट क्रिकेट में किसी बल्लेबाज़ का किसी मैदान से जुड़ाव अक्सर उसकी यादगार पारियों से पहचाना जाता है। कई बार एक ही स्टेडियम किसी खिलाड़ी की सबसे खास जगह बन जाता है, जहां वह लगातार रन बनाता है और अपना प्रभाव छोड़ता है। इस संदर्भ में, रिकी पोंटिंग का नाम सबसे ऊपर आता है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के चार अलग-अलग मैदानों पर 1000 से ज्यादा रन बनाए। उनकी यह उपलब्धि बताती है कि वह किसी एक जगह के नहीं बल्कि हर बड़े मंच के बल्लेबाज थे।
इसी तरह दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज जैक कैलिस भी इस एलीट लिस्ट में शामिल हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कुछ और नाम भी हैं, जिन्होंने तीन या दो मैदानों पर यह करिश्मा दिखाया है। यह याद रखना जरूरी है कि टेस्ट क्रिकेट में इतने लंबे समय तक लगातार प्रदर्शन करना और अलग-अलग कंडीशंस में ऐसा करना अपने आप में बड़ी चुनौती है।
रिकी पोंटिंग ने चार अलग मैदानों पर बनाए हैं 1000+ टेस्ट रन
रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड इतिहास में लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के चार प्रमुख मैदानों पर 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी का जादू दिखाया। उनके रन इस प्रकार रहे:
- एडिलेड: 1743 रन
- सिडनी: 1480 रन
- मेलबर्न: 1338 रन
- ब्रिस्बेन: 1335 रन
जैक कैलिस के नाम भी चार अलग-अलग ग्राउंड पर 1000+ टेस्ट रन दर्ज
रिकी पोंटिंग के बाद दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस मात्र एक ऐसे बल्लेबाज है, जिन्होंने चार अलग-अलग मैदानों पर 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं।
- केपटाउन: 2181 रन
- सेंचुरियन: 1267 रन
- डरबन: 1266 रन
- जोहान्सबर्ग: 1148 रन
वे खिलाड़ी जिन्होंने तीन मैदानों पर 1000+ टेस्ट रन बनाए
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बहुत कम बल्लेबाजों चार मैदानों पर 1000+ टेस्ट रन बनाने की उपलब्धि ने हासिल की है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने तीन मैदानों पर भी 1000+ टेस्ट रन बनाए। इनमें शामिल हैं:
- हाशिम अमला
- एलन बॉर्डर
- ग्रेग चैपल
- जावेद मियांदाद
- ब्रायन लारा
- कुमार संगकारा
- स्टीव वॉ
महेला जयवर्धने ने दो मैदानों पर बनाए हैं 2000 से ज्यादा रन
दिलचस्प बात यह है कि, श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने केवल दो मैदानों पर 1000 से ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि हासिल की है, लेकिन उन दो मैदानों पर उन्होंने 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वह ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। जयवर्धने ने कोलंबो (एसएससी) में 2921 रन और गॉल में 2382 रन बनाए हैं।
ये दोनों आंकड़े किसी भी एक मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन हैं और यह दिखाता है कि अपने घरेलू परिस्थितियों में जयवर्धने लगभग अजेय थे। खासकर कोलंबो में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा जहां उन्होंने कई यादगार पारियां खेली।
जैक हॉब्स किसी विदेशी मैदान पर 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज
इंग्लैंड के दिग्गज जैक हॉब्स ने भी इतिहास में अपनी खास जगह बनाई थी। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने किसी भी इंग्लिश घरेलू मैदान पर 1000 टेस्ट रन नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने मेलबर्न में 1178 रन बनाए।
वह अब तक अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी विदेशी मैदान पर 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं। यह उपलब्धि बताती है कि हॉब्स विदेशी परिस्थितियों में भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते थे।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

