Friday, March 13

ICC Women’s ODI World Cup 2025 Prize Money: महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितम्बर से होने वाली है। इस सीरीज़ का फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा। साथ ही इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की तरफ से स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। इस बार वर्ल्ड कप में प्राइज मनी को पहले की तुलना में बहुत बढ़ा दिया गया है।

टूर्नामेंट कहां और कब आयोजित होगा

विमेंस वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी श्रीलंका और भारत में की जाएगी। इस टूर्नामेंट का पहला मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 30 सितम्बर को खेला जाएगा। फाइनल मैच 2 नवंबर को होगा। वहीं इस सीरीज़ में भारत और पाकिस्तान की टीमें 5 अक्टूबर को कोलंबो में आमने-सामने होंगी। हमेशा की तरह इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद खास रहेगा।

2025 महिला विश्व कप के प्राइज मनी में बंपर इजाफा

आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के लिए 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 39.4 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी की घोषणा की है। 2022 के मुकाबले यह राशि 4 गुना ज्यादा है। इस बार आईसीसी कुल 13.88 मिलियन डॉलर (लगभग 122 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि बांटेगी।

  • रनर-अप टीम को 19.71 करोड़ रुपये मिलेंगे।
  • हारने वाली दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमों को 9.8 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
  • ग्रुप-स्टेज में प्रत्येक मैच जीतने वाली टीम को 30.19 लाख रुपये मिलेंगे।
  • पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 700,000 डॉलर मिलेंगे।
  • सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 280,000 डॉलर मिलेंगे।
  • टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हर टीम को 250,000 डॉलर मिलेंगे।

इस बार महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी आईसीसी मेन्स वर्ल्ड कप 2023 से भी अधिक है। बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए कुल प्राइज मनी 10 मिलियन डॉलर रखी गई थी।

महिला विश्व कप 2025: टीमों की स्क्वॉड

भारतीय टीम का स्क्वॉड:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा।

बांग्लादेश स्क्वॉड:
निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरगना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शांजिदा अख्तर मघला, निशिता अख्तर निशी, सुमैया अख्तर, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर।

इंग्लैंड स्क्वॉड:
नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्सी स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज।

पाकिस्तान स्क्वॉड:
सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उपकप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सैयदा अरूब शाह।

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका टीम की घोषणा अभी बाकी है।

महिला वर्ल्ड कप 2025: टीम इंडिया का शेड्यूल

  • 30 सितम्बर: भारत बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी
  • 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
  • 9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापत्तनम
  • 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम
  • 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर
  • 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, नवी मुंबई
  • 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, नवी मुंबई

प्राइज मनी पर आईसीसी चेयरमैन का बयान

प्राइज मनी में बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि महिला क्रिकेट अब काफी लोकप्रिय हो चुका है। प्राइज मनी में यह चार गुना वृद्धि महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल है। महिला क्रिकेटरों को यह जानना चाहिए कि अगर वे इस खेल को पेशेवर रूप से चुनेंगी तो उनके साथ पुरुषों के समान व्यवहार किया जाएगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version