Thursday, March 12

US Open 2025 Prize Money: टेनिस जगत का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट यूएस ओपन 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। हर साल की तरह इस बार भी विजेताओं को शानदार प्राइज मनी से नवाजा जाएगा, लेकिन इस बार का इनाम इतिहास रचने वाला है।

आयोजकों ने यूएस ओपन 2025 के लिए कुल प्राइज मनी 90 मिलियन डॉलर तय की है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 765 करोड़ रुपये होती है। यह किसी भी टेनिस टूर्नामेंट की अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है।

पिछले साल यानी 2024 में कुल प्राइज मनी 75 मिलियन डॉलर थी, लेकिन इस बार इसमें 20 प्रतिशत का इज़ाफा किया गया है। यही वजह है कि यूएस ओपन 2025 अब तक का सबसे महंगा और आकर्षक टूर्नामेंट बन गया है।

पुरुष और महिला सिंगल्स चैंपियंस की प्राइज मनी

यूएस ओपन 2025 में पुरुष और महिला सिंगल्स चैंपियंस को इस बार 5 मिलियन डॉलर (लगभग 42.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलेगी। यह पिछले साल की तुलना में 39 प्रतिशत ज्यादा है।

बता दें कि, 2024 में चैंपियंस को 3.6 मिलियन डॉलर (करीब 30.6 करोड़ रुपये) मिले थे। इस तरह यह टेनिस इतिहास की सबसे बड़ी इंडिविजुअल विनिंग प्राइज मनी बन गई है।

खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं

यूएस ओपन 2025 में आयोजकों ने खिलाड़ियों के लिए कई अतिरिक्त सुविधाओं का भी ऐलान किया है। हर खिलाड़ी को 1000 डॉलर (लगभग 85,000 रुपये) का ट्रैवल स्टाइपेंड दिया जाएगा।

इसके अलावा, टूर्नामेंट की ओर से खिलाड़ियों को आधिकारिक होटल में दो कमरे दिए जाएंगे या फिर अगर कोई खिलाड़ी अपनी पसंद की जगह रहना चाहे तो उसे प्रतिदिन 600 डॉलर (करीब 51,000 रुपये) की सहायता राशि मिलेगी। साथ ही, प्रत्येक राउंड में पांच रैकेट तक फ्री स्ट्रिंगिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

पुरुष सिंगल्स की प्राइज मनी

पुरुष सिंगल्स कैटेगरी में विजेता को 5 मिलियन डॉलर (42.5 करोड़ रुपये), रनर-अप को 2.5 मिलियन डॉलर (21.25 करोड़ रुपये), सेमीफाइनलिस्ट को 1.26 मिलियन डॉलर (10.71 करोड़ रुपये) और क्वार्टर फाइनलिस्ट को 6.6 लाख डॉलर (5.61 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलेगी।

इसके अलावा, राउंड ऑफ 16 तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को 4 लाख डॉलर (3.4 करोड़ रुपये), राउंड ऑफ 32 में 2.37 लाख डॉलर (2.01 करोड़ रुपये), राउंड ऑफ 64 में 1.54 लाख डॉलर (1.31 करोड़ रुपये) और पहले राउंड यानी राउंड ऑफ 128 में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को 1.1 लाख डॉलर (93.5 लाख रुपये) मिलेंगे।

पुरुष डबल्स की प्राइज मनी

पुरुष डबल्स कैटेगरी में विजेता टीम को 1 मिलियन डॉलर (8.5 करोड़ रुपये) मिलेगी, जबकि रनर-अप टीम को 5 लाख डॉलर (4.25 करोड़ रुपये) मिलेंगे। सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को 2.5 लाख डॉलर (2.12 करोड़ रुपये) और क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वालों को 1.25 लाख डॉलर (1.06 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

तीसरे राउंड तक पहुंचने वाली टीमों को 75,000 डॉलर (63.7 लाख रुपये), दूसरे राउंड में 45,000 डॉलर (38.25 लाख रुपये) और पहले राउंड में 30,000 डॉलर (25.5 लाख रुपये) मिलेंगे।

मिक्स्ड डबल्स की प्राइज मनी

मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में विजेता टीम को 1 मिलियन डॉलर (8.5 करोड़ रुपये) इनाम दिया जाएगा। रनर-अप टीम को 4 लाख डॉलर (3.4 करोड़ रुपये) और सेमीफाइनलिस्ट को 2 लाख डॉलर (1.7 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

इसके अलावा, क्वार्टर फाइनलिस्ट टीमों को 1 लाख डॉलर (85 लाख रुपये) और राउंड ऑफ 16 तक पहुंचने वालों को 20,000 डॉलर (17 लाख रुपये) दिए जाएंगे।

व्हीलचेयर कैटेगरी की प्राइज मनी

यूएस ओपन 2025 में व्हीलचेयर कैटेगरी के लिए कुल 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 13.6 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी तय की गई है। यह राशि भी पिछले साल की तुलना में बढ़ाई गई है, जिससे इस कैटेगरी के खिलाड़ियों को भी बेहतर सहयोग मिलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1. यूएस ओपन 2025 की कुल प्राइज मनी कितनी है?

उत्तर: इस बार यूएस ओपन 2025 में कुल प्राइज मनी 90 मिलियन डॉलर तय की गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 765 करोड़ रुपये बैठती है। यह किसी भी टेनिस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी है।

प्रश्न 2. पुरुष और महिला सिंगल्स विजेताओं को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

उत्तर: यूएस ओपन 2025 में पुरुष और महिला सिंगल्स चैंपियंस को 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 42.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। यह पिछले साल की तुलना में 39 प्रतिशत ज्यादा है और टेनिस इतिहास का सबसे बड़ा भुगतान है।

प्रश्न 3. यूएस ओपन 2024 की प्राइज मनी कितनी थी?

उत्तर: पिछले साल यानी यूएस ओपन 2024 में कुल प्राइज मनी 75 मिलियन डॉलर थी, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 637 करोड़ रुपये के बराबर होती है। इस बार आयोजकों ने 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके नया रिकॉर्ड बना दिया है।

प्रश्न 4. खिलाड़ियों को कौन-कौन सी अतिरिक्त सुविधाएं दी जा रही हैं?

उत्तर: यूएस ओपन 2025 में खिलाड़ियों को 1000 डॉलर (85,000 रुपये) का ट्रैवल स्टाइपेंड, आधिकारिक होटल में दो कमरे या 600 डॉलर प्रतिदिन की सुविधा और हर राउंड में पांच रैकेट तक मुफ्त स्ट्रिंगिंग जैसी अतिरिक्त सुविधाएं दी जा रही हैं।

प्रश्न 5. यूएस ओपन 2025 का फाइनल मुकाबला किन खिलाड़ियों के बीच होगा?

उत्तर: यूएस ओपन 2025 का फाइनल मुकाबला कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला ऑर्थर ऐश स्टेडियम में 07 सितम्बर को रात 11:30 बजे से शुरू होगा।

टेनिस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version