Monday, March 23

PSL 2026: 26 मार्च से शुरू होने जा रही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अहम फैसला लिया है। इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे, यानी दर्शकों को एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही पूरे सीजन के मैच सिर्फ लाहौर और कराची में ही आयोजित होंगे। लाहौर में होने वाला ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दिया गया है। वेस्ट एशिया में ईरान-इजराइल तनाव के चलते यह निर्णय लिया गया है।

PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि अगर आने वाले दिनों में हालात बेहतर होते हैं, तो टूर्नामेंट के बाद के मैचों में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि यह पूरी तरह मौजूदा स्थिति पर निर्भर करेगा।

ईंधन संकट के बीच लोगों से अपील

वेस्ट एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है। खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से सप्लाई बाधित हुई है। नकवी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने लोगों से ईंधन बचाने के लिए यात्रा कम करने की अपील की है। स्कूल बंद कर दिए गए हैं, वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया है साथ ही ईद की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई हैं।

ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द

नकवी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों से चर्चा के बाद यह तय किया गया कि लीग अपने तय शेड्यूल के अनुसार जारी रहेगी, लेकिन दर्शकों को स्टेडियम में बुलाना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जब लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है, तो स्टेडियम में हजारों लोगों को इकट्ठा करना उचित नहीं है। इसलिए यह कठिन लेकिन जरूरी फैसला लिया गया है और ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है।

पीएसल का 11वां सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट के पहला मैच में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच लाहौर में खेला जायेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

 

 

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version