Saturday, June 13

नेशनल स्टेडियम सिंध प्रांत की राजधानी कराची में स्थित है। नेशनल स्टेडियम की स्थापना 1955 में हुई थी और यह पाकिस्तान के सबसे पुराने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है।

यह मैदान पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। यह टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान का गढ़ रहा है। 1955 से लेकर 2000 तक पाकिस्तानी टीम ने इस ग्राउंड पर 34 टेस्ट मैच खेले थे और उनमें 17 मैच जीते थे और इतने सालों तक वह एक भी मैच नहीं हारी थी। तो चलिए जानते हैं कि यहाँ पर किस तरह की पिच देखने को मिलती है।

नेशनल स्टेडियम, कराची की बाउंड्री साइज और मुख्य जानकारी

नेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहाँ पर शुरू में तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद होती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।

यह भी पढ़ें: PSL 2026: गदाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट

नेशनल स्टेडियम की स्क्वायर बाउंड्री ज्यादा बड़ी नहीं है, जिसकी वजह से यहाँ पर बाउंड्री लगाना आसान होता है। रात के मुकाबलों में यहाँ ड्यू की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद और ज्यादा अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस– टॉस जीतकर पहले बॉलिंग

नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग

बल्लेबाजों के लिए मददगार

ओस– बड़ा फैक्टर

एवरेज स्कोर- 174

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 167

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 171

नेशनल स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड

नेशनल स्टेडियम पर अब तक 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें 9 मुकाबले चेज़ और 10 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

टोटल मैच- 19

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 9

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 10

हाईएस्ट स्कोर- 221/3 (20 ओवर) इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

लोएस्ट स्कोर- 60/10 (13.4 ओवर) वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान

हाईएस्ट टोटल चेज़- 208/3 (18.5 ओवर) पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 122/9 (20 ओवर) वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान

नेशनल स्टेडियम, कराची में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

26 मार्च 2026, रात 7:30 बजे – लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन

27 मार्च 2026, रात 7:30 बजे – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स

28 मार्च 2026, शाम 3:00 बजे – पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज

28 मार्च 2026, रात 7:30 बजे – मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड

29 मार्च 2026, शाम 3:00 बजे – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन

29 मार्च 2026, रात 7:30 बजे – लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स

31 मार्च 2026, रात 7:30 बजे – इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी

1 अप्रैल 2026, रात 7:30 बजे – मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन

2 अप्रैल 2026, शाम 3:00 बजे – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड

2 अप्रैल 2026, रात 7:30 बजे – रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स

3 अप्रैल 2026, रात 7:30 बजे – लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस

4 अप्रैल 2026, रात 7:30 बजे – रावलपिंडी पिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड

5 अप्रैल 2026, रात 7:30 बजे – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस

6 अप्रैल 2026, रात 7:30 बजे – मुल्तान सुल्तांस बनाम रावलपिंडी पिंडिज

19 अप्रैल 2026, शाम 3:00 बजे – कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस

21 अप्रैल 2026, शाम 3:00 बजे – लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स

22 अप्रैल 2026, शाम 3:00 बजे – कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी

23 अप्रैल 2026, रात 7:30 बजे – लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स

25 अप्रैल 2026, शाम 3:00 बजे – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स

25 अप्रैल 2026, रात 7:30 बजे – लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी

29 अप्रैल 2026, रात 7:30 बजे – एलिमिनेटर 1

1 मई 2026, रात 7:30 बजे – एलिमिनेटर 2

3 मई 2026, रात 7:30 बजे – फाइनल

PSL 2026 गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मैचों के नतीजे

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version