Mohsin Naqvi: इस समय पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वॉर चल रहा है। क्यूंकि इस समय ये दोनों देश एक दूसरे पर अटैक कर रहे हैं। लेकिन अब इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने एक बयान दिया है। इसके चलते हुए अब ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान सुपर लीग का यह सीजन खतरे में है। क्यूंकि अपने इस बयान में मोहसिन नकवी ने PSL 2026 सीजन को पोस्टपोंन करने का इशारा किया है। इसके अलवा उन्होंने यह भी कहा है कि अभी इस पर फैसला नहीं लिया गया है। जबकि इस बार PSL 2026 सीजन केवल 2 शहरों में और बिना दर्शक के खेला जाएगा।
2 शहरों में बिना दर्शक के खेला जाएगा PSL 2026 सीजन :-

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा है कि, “पहले हम PSL के इस सीजन को स्थगित करने के बारे में सोच रहे थे। लेकिन इसके अलावा हमारे पास पूरे साल में कोई और समय उपलब्ध नहीं है। इसलिए हमने पाकिस्तान सुपर लीग को इस बार केवल कराची और लाहौर तक सीमित करने का फैसला लिया है। वहीं इसमें दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी।
PSL 2026 से कई खिलाड़ियों ने नाम लिया वापस :-

बता देना चाहते हैं कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान वॉर की वजह से इस समय करीब 10 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस लेलिया है। इस बीच इतना ही नहीं है बल्कि कई और खिलाड़ी भी PSL 2026 से अपना नाम वापस ले सकते हैं। श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका ने पाकिस्तान सुपर लीग से अपने नाम वापस ले लिया है। इसके बाद अब शनाका आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल होंगे।
PSL छोड़ कई खिलाड़ी खेलने आईपीएल 2026 का सीजन :-
इस मौजूदा समय में दासुन शनाका के अलावा जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। क्यूंकि अब उन्होंने आईपीएल खेलने का फैसला लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार अब मुजरबानी कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के ओटनील बार्टमैन और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी गुडाकेश मोती के भी आईपीएल से जुड़ने की खबर आ रही हैं।
🚨🚨Mohsin Naqvi on PSL postponement & PSL happening in closed doors:
"we were thinking of postponing PSL but we don't have any other window available throughout the year, so we have decided to restrict the PSL to Karachi & Lahore only with no audience allowed."
My comment -… pic.twitter.com/cpBoSty5ij
— Rajiv (@Rajiv1841) March 22, 2026
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैक्गर्क जो रावलपिंडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे, इस समय उन्होंने भी PSL से अपना नाम वापस ले लिया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर स्पेन्सर जॉनसन ने भी PSL छोड़ने का फैसला किया है। इसके अलावा वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स भी इस बार पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा नहीं होंगे। जबकि इंग्लैंड के खिलाड़ी टाइमल मिल्स ने भी PSL से अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं इन सभी खिलाड़ियों ने PSL से नाम वापस लेने की वजह पर्सनल रीजन बताया है। जबकि इनमें से कुछ खिलाड़ी इस बार आईपीएल 2026 में खेलते दिखेंगे।
PSL छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर पाकिस्तान लेगा एक्शन :-
इसके अलावा अब मोहसिन नकवी ने PSL छोड़ने वाले विदेशी खिलाड़ियों को लेकर भी बड़ा बयान जारी किया है। क्यूंकि इस बीच उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों पर एक्शन लिया जाएगा।
🚨 PSL 2026 IN JUST 2 CITIES 🚨
– Mohsin Naqvi has confirmed that PSL XI will be played only in Karachi and Lahore behind closed doors due to Petrol crises. 🤯 pic.twitter.com/hqM7kb8Itx
— Abdullah. (@Abdullahh_56) March 22, 2026
इस बीच मोहसिन नकवी ने कहा है कि, “PSL छोड़कर IPL में जाने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ हम लीगल एक्शन लेने वाले हैं। क्यूंकि इस समय हमें ऐसे खिलाड़ी मिल रहे हैं जो पहले कभी नहीं आते थे। लेकिन इस समय अगर कुछ खिलाड़ी आईपीएल में जा रहे हैं, तो PSL में और भी ज्यादा खिलाड़ी आ रहे हैं। इस बीच अगर मैं सच कहूं तो पीएसएल की किसी को परवाह नहीं है। आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ी पीएसएल से ज्यादा कमाएंगे और उन्हें जबरदस्त फैन फॉलोइंग मिलेगी।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

