Rahmanullah Gurbaz: अफगानिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) ने वनडे प्रारूप में अब इतिहास रच दिया है। इसी के साथ अब गुरबाज आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में एंट्री करने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज भी बन गए है। क्यूंकि इस अफगानी बल्लेबाज ने अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था।

इस सीरीज में (Rahmanullah Gurbaz) ने एक शानदार शतक भी जड़ा था। वहीं इस वनडे सीरीज में खेलते हुए गुरबाज ने काफी शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। जिसके चलते हुए उन्होंने अब वनडे रैंकिंग में 10 स्थान की लंबी छलांग दिलाई है। जिसके चलते हुए अब वह वनडे रैंकिंग में सीधे 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
वनडे रैंकिंग में आठवें पायदान पर पहुंचे Rahmanullah Gurbaz :-
वहीं आईसीसी ने बुधवार को खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग भी जारी की थी। तभी तो इस बार वनडे बल्लेबाजों की सूची में गुरबाज ने 10 स्थान की छलांग लगाई है। इसी के साथ अब उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

इस समय वह अब आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बन गए हैं। इस समय वह फिलहाल आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस समय उनके खाते में कुल 692 रेटिंग अंक हैं। इसी तरह अगर गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) आने वाले समय में भी अपनी इसी लय को बरकरार रखने में कामयाब रहते है तो वह जल्द ही टॉप 5 में भी अपनी जगह बना सकते है।

उनसे पहले अफागनिस्तान की तरफ से सर्वोच्च वनडे बैटिंग रैंकिंग का रिकॉर्ड बल्लेबाज इब्राहिम जादरान के नाम दर्ज था। उस समय इस अफगानी बल्लेबाज ने वनडे में 12वीं रैकिंग हासिल की थी। वहीं इस बार गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) के अलावा भी ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रेविस हेड ने भी टॉप-10 में एंट्री कर ली है।

इस समय हेड 684 अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं। क्यूंकि हेड भी इस समय काफी शानदार फॉर्म में दिख रहे है। इस समय वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीन मैचों में 214 रन बना चुके हैं। वहीं इसके अलावा उन्होंने इस जारी वनडे सीरीज में नाबाद 154 की पारी भी खेली थी। इसके अलावा अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में फायदा मिला है।

राशिद खान वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में आठ स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे पर पहुंच गए हैं। इस समय उनके 665 रेटिंग अंक हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने सात विकेट लिए थे। जबकि भारत के गेंदबाज कुलदीप यादव 665 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज 695 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एडन जम्पा 681 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए है।
ये भी पढ़ें: स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट कैसे बनें? शैक्षिक योग्यता, कौशल, अनुभव, सैलरी और करियर ग्रोथ

