Friday, February 20

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली और सिंगर राहुल वैद्य के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब विराट कोहली ने अभिनेत्री अवनीत कौर की एक बोल्ड तस्वीर पर ‘लाइक’ किया और फिर इसके बाद अपनी इंस्टा स्टोरी पर सफाई भी दी।

विराट ने लिखा था, “मुझे यह स्पष्ट करना है कि जब मैं अपनी फीड क्लियर कर रहा था, तब एल्गोरिद्म की वजह से गलती से यह इंटरैक्शन दर्ज हो गया। इसका कोई इरादा नहीं था। कृपया इस पर अनावश्यक अटकलें न लगाएं।”

राहुल वैद्य ने उड़ाया मजाक, कहा – “कोहली ने नहीं, एल्गोरिद्म ने ब्लॉक किया”

विराट के इस स्पष्टीकरण के बाद राहुल वैद्य ने एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि विराट ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है।

राहुल ने मजाकिया लहजे में कहा, “मुझे लगता है यह भी इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म है। उसने विराट को बोला होगा, ‘एक काम कर, मैं तेरे बिहाफ़ पे राहुल वैद्य को ब्लॉक कर देती हूं।’ है ना?”

इसके साथ ही राहुल ने मजाक करते हुए कहा कि हो सकता है आगे भी उनके अकाउंट से कई फोटोज को लाइक कर दिया जाए, तो इसकी जिम्मेदारी इंस्टाग्राम की होगी, उनकी नहीं।

विराट के फैंस से भिड़े राहुल, कहा – “2 कौड़ी के जोकर”

राहुल के इन बयानों के बाद विराट कोहली के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। इस पर राहुल ने और आक्रामक रुख अपनाते हुए फैंस को ‘दो कौड़ी के जोकर’ कह डाला। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वायरल खबर शेयर की जिसमें बताया गया था कि तीन RCB फैंस ने विराट कोहली के कटआउट के सामने बकरा चढ़ाया।

इस पर राहुल ने तंज कसते हुए लिखा – “Once a joker, always a joker. This is so messed up. #2KaudiKeJokers” इसका मतलब है- “जोकर था, जोकर ही रहेगा। ये सब कितना बेहूदा है।”

Rahul Vaidya Slams Virat Kohli And RCB Fans Again
Rahul Vaidya Slams Virat Kohli And RCB Fans Again

विकास कोहली ने भी की राहुल की आलोचना

हालांकि, विराट कोहली ने इस पूरे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके भाई विकास कोहली ने राहुल वैद्य को आड़े हाथों लिया।

विकास ने थ्रेड्स पर लिखा, “बच्चे इतनी मेहनत अगर अपनी सिंगिंग पर कर लें तो शायद अपनी मेहनत से फेमस हो जाएं। पूरा देश अभी गंभीर हालात पर ध्यान दे रहा है और यह इंसान सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने और वायरल होने के चक्कर में विराट का नाम घसीट रहा है। WHAT A LOSER!”

गौरतलब हो कि, जहाँ एक ओर विराट कोहली ने अब तक पूरे मामले पर संयम बरता है, वहीं दूसरी ओर राहुल वैद्य लगातार तंज कसते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह विवाद फिलहाल थमता नहीं दिख रहा। कोहली के फैंस और राहुल के फैंस के बीच भी बहस तेज़ हो चुकी है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version