Wednesday, February 11

IND vs ENG: आईपीएल 2025 के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। 20 जून से हेडिंग्ले में शुरू होने वाली इस सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के नए चक्र की भी शुरुआत होगी। इस अहम दौरे को लेकर अब बड़े-बड़े दिग्गज अपनी राय दे रहे हैं।

बुमराह को लगातार पांच टेस्ट खिलाने के पक्ष में नहीं शास्त्री

Ravi Shastri's big statement on Jaspreet Bumrah
Jasprit Bumrah/Getty Images

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी सलाह दी है। शास्त्री ने कहा कि बुमराह को लगातार पांच टेस्ट मैच नहीं खेलने चाहिए। उनका कहना है कि बुमराह को दो टेस्ट खेलने के बाद ब्रेक दिया जाना चाहिए ताकि उनकी फिटनेस बनी रहे। शास्त्री ने कहा, “आदर्श रूप से उसे चार टेस्ट खेलने

दें। अगर वह शानदार प्रदर्शन करता है तो उसे सभी मैचों में उतारने का लालच आएगा, लेकिन फैसला उसके शरीर की स्थिति पर निर्भर होना चाहिए।”

बुमराह को खुद मिलनी चाहिए मैच छोड़ने की छूट

Ravi Shastri's big statement on Jaspreet Bumrah
Ravi Shastri’s big statement on Jaspreet Bumrah/Getty Images

रवि शास्त्री ने यह भी कहा कि, बुमराह को यह स्वतंत्रता मिलनी चाहिए कि वह खुद तय कर सके कि कब उसे ब्रेक चाहिए। शास्त्री ने कहा, “उसे यह कहने का पहला मौका मिलना चाहिए कि ‘हां, मुझे थोड़ी परेशानी हो रही है। एक ब्रेक से मदद मिलेगी’अगर वह ऐसा कहे तो तुरंत उसे आराम दिया जाए।”

भारत की तेज गेंदबाजी तिकड़ी करेगी धमाल

Ravi Shastri's big statement on Jaspreet Bumrah
Mohammad Siraj/Getty Images

इंग्लैंड दौरे के लिए रवि शास्त्री ने भारत के तीन मुख्य तेज गेंदबाजों का भी नाम बताया है। शास्त्री के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज इंग्लैंड में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धुरी होंगे। उन्होंने कहा कि यदि ये तीनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट रहते हैं, तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

पिछली गलतियों से लिया सबक

शास्त्री ने याद दिलाया कि पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को शमी की अनुपस्थिति, बुमराह की चोट और सिराज की खराब फॉर्म के चलते 1-3 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। हालांकि अब सिराज ने आईपीएल में शानदार वापसी की है और उम्मीद है कि इस बार भारतीय तेज गेंदबाज अपनी फिटनेस और फॉर्म के साथ इंग्लैंड में जलवा दिखाएंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version