Tuesday, June 16

Premier League 2024-25 Title: दिग्गज फुटबॉल क्लब लिवरपूल ने 27 अप्रैल को खेले गए मैच में टोटेनहम हॉटस्पर को 5-1 से हराकर 2024-25 प्रीमियर लीग खिताब पर कब्जा कर लिया है। इस जीत के चलते हुए लिवरपूल ने 82 अंकों के जादुई आंकड़े छू लिया। इसके बाद यह टीम इस लीग में शीर्ष स्थान पर भी काबिज हो गई है। इसके बाद अब आर्सेनल, लिवरपूल से चार मैचों के बाद भी रिकवरी नहीं कर सकता है।

इसके अलावा लिवरपूल के लिए यह एक ऐतिहासिक जीत है। वहीं इस बार वह प्रीमियर लीग के खिताब को जीतने के लिए पसंदीदा नहीं माने जा रहे थे। लेकिन इस बार उनके नए कोच अरने स्लॉट ने इस टीम को एक नया रूप दिया। इसके चलते हुए उन्होंने इस बार सभी को गलत साबित कर दिया। इस स्लॉट के अनुसार लिवरपूल ने शानदार प्रदर्शन किया है और इस खिताब को जीतने के लिए चार मैच पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली।

Liverpool
Liverpool

इससे पहले जब पिछले सीजन में इस टीम के कोच जर्गन क्लॉप ने अनफील्ड में अपनी आखिरी भावनात्मक स्पीच दी थी। तब उस समय किसी को भी नहीं लगा था कि लिवरपूल की फुटबॉल टीम इतनी जल्दी इस संक्रमण से बाहर निकल पाएगी। लेकिन जब से अरने स्लॉट इस टीम के नए कोच बने हैं, उन्होंने इस टीम को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। इसके चलते हुए लिवरपूल को एक नए युग की शुरुआत दी है।

लिवरपूल ने दूसरी बार जीता प्रीमियर लीग :-

इस मैच के शुरुआती मिनटों में डोमिनिक सोलांकी ने टोटेनहम के लिए गोल करके अपनी टीम को एक अप्रत्याशित बढ़त दिलाई। लेकिन लिवरपूल की टीम ने जल्द ही उनको अपनी शक्ति दिखाई। इसके चलते हुए लिवरपूल के फुटबॉलर लुइस डियाज ने मैच के 16वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया।

Liverpool
Liverpool

वहीं इसके बाद फिर एलेक्सिस मैकएलिस्टर ने शानदार लंबी दूरी का शॉट मारकर लिवरपूल को बढ़त भी दिला दी। इसके बाद पहले हाफ में कोडी गाक्पो ने अपनी टीम लिवरपूल के लिए तीसरा गोल भी कर दिया। इसके बाद स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सलाह ने खेल के 63वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को गोल्डन बूट की दौड़ में भी आगे बढ़ा दिया।

Liverpool
Liverpool

इसके बाद फिर टोटेनहम की टीम के लिए उस समय दुख और भी बढ़ गया जब डेस्टिनी उडोगी ने अपनी टीम के लिए आत्मगोल कर दिया। वहीं इस गोल के बाद लिवरपूल की जीत लगभग तय हो गई। इसके अलावा अभी लिवरपूल के पास चार मैचों का मौका है। लेकिन उनका खिताब पहले ही पक्का हो चुका है। इसके चलते हुए नए कोच अरने स्लॉट ने सिर्फ एक साल में वह कर दिखाया है जो पुराने कोच जर्गन क्लॉप को पांच साल में हासिल हुआ था। इसके चलते हुए लिवरपूल को एक नई दिशा मिली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version