Thursday, March 5

FA Cup 2024-25: फुटबॉल क्लब क्रिस्टल पैलेस, एस्टन विला को 3-0 से हराकर एफए कप फाइनल में पहुंच गया है। इस बार क्रिस्टल पैलेस ने अपने फुटबॉल खिलाड़ी एबेरेची एज़े और इस्माइला सार्र के द्वारा किए गए गोलों की मदद से एस्टन विला पर 3-0 की शानदार जीत दर्ज की है। इन दोनों के बीच यह मैच वेम्बली स्टेडियम में खेला गया था।

क्रिस्टल पैलेस लम्बे समय बाद एफए कप फाइनल में पहुंचा :-

Crystal Palace
Crystal Palace

इस जीत के चलते हुए क्रिस्टल पैलेस ने लगभग नौ वर्षों में पहली बार एफए कप फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है। इसके अलावा यह तीसरी बार है जब पैलेस अपने 120 साल के फुटबॉल इतिहास में फाइनल में पहुंचा है। क्यूंकि इससे पहले वह साल 1990 और साल 2016 में इसके फाइनल में पहुंचा था। तब उसको दोनों बार मैनचेस्टर यूनाइटेड से हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसा रहा सेमीफाइनल मैच :-

Crystal Palace
Crystal Palace

इस मैच में खेलते हुए दो शानदार पलों ने खेल को क्रिस्टल पैलेस के पक्ष में मोड़ दिया। इस मैच में खेल के 30 मिनट के बाद बॉक्स के ठीक बाहर से शानदार कर्लिंग स्ट्राइक के साथ एज़े ने गोल करते हुए अपनी टीम के लिए पहला गोल दाग दिया।

Crystal Palace
Crystal Palace

इसके बाद फिर अन्य फुटबॉलर सार ने घंटे के निशान से ठीक पहले गोल करके इस बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद खेल में जीन-फिलिप माटेटा द्वारा ईगल्स के लिए पेनल्टी से चूकने के कुछ ही पल बाद एक कम फिनिश करके गोल दाग दिया।

Crystal Palace
Crystal Palace

इस मैच में खेलते हुए कई बार एस्टन विला ने अपनी वापसी करने की कोशिश की। लेकिन क्रिस्टल पैलेस की दृढ़ रक्षा और गोलकीपर डीन हेंडरसन के शानदार बचावों के कारण विला को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद खेल के स्टॉपेज टाइम में विला की निराशा और बढ़ गई थी, जब सार्र ने अपना दूसरा और पैलेस का तीसरा गोल दाग दिया। इसके चलते हुए साउथ लंदन के लोगों के लिए एक प्रसिद्ध दोपहर तय हो गई। क्यूंकि उनके क्लब को शानदार जीत हासिल हो चुकी थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version