Thursday, March 5

Boxing Championship: भारतीय मुक्केबाजों का एशियाई युवा चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है। इस समय भारत के युवा मुक्केबाजों ने एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में काफी अच्छा खेल दिखाया है। क्यूंकि इस बार एशियाई युवा चैंपियनशिप में भारत के 14 मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गए हैं।

वहीं इस बार उनके प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की भी काफी उम्मीद हैं। इस बार भारत के अंडर-15 वर्ग के सेमीफाइनल में भाग ले रहे 12 मुक्केबाजों में से 10 ने इस प्रतियोगिता के आठवें दिन अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं।

लड़कियों में इन्होंने हासिल की जीत :-

इस प्रतियोगिता में खेलते हुए लड़कियों में कोमल (30-33 किग्रा), नव्या (58 किग्रा) और सुनैना (61 किग्रा) ने आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) में जीत हासिल की है। जबकि खुशी अहलावत (35 किग्रा), तमन्ना (37 किग्रा), प्रिंसी (52 किग्रा) और तृषाना मोहिते (67 किग्रा) ने भी शानदार जीत दर्ज की है।

Indian boxers
Indian boxers

इसके अलावा मिल्की मीनम (43 किग्रा) को अपना मैच जीतने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा था। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 3-2 से हराया था। इसके अलावा अन्य मुक्केबाज स्वी (40 किग्रा) और वंशिका (70 किग्रा से अधिक) को इस बार सेमीफाइनल में बाई मिली थी।

43 पदक पक्के कर चुका है भारत :-

इसके अलावा पुरुषों की अंडर-15 प्रतियोगिता में संस्कार विनोद (35 किग्रा) किर्गिस्तान के आर्सेन जोरोबेव पर आरएससी की जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

Indian boxers
Indian boxers

उनके अलावा अन्य मुक्केबाज रुद्राक्ष सिंह खैदेम (46 किग्रा), अभिजीत (61 किग्रा) और लक्ष्य फोगाट (64 किग्रा) ने भी इसके बाद फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया। इन सभी मुक्केबाज ने अंकों के आधार पर जीत हासिल की। इसके अलावा भारत इस प्रतियोगिता में 43 पदक पहले ही अपने नाम पर पक्का कर चुका है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version