Thursday, March 5

Tennis: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को मैड्रिड ओपन 2025 के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा है। इस टूर्नामेंट में उनको इटली के माटेओ अर्नाल्डी ने एक घंटे 41 मिनट तक चले मैच में सीधे सेटों में 6-3 और 6-4 से हरा दिया। इसके चलते हुए वह अब इस टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हैं।

चौथी बार पहले ही राउंड में हारकर बाहर हुए हैं जोकोविच :-

इस समय सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि उनके टेनिस करियर में यह चौथी बार हुआ है जब 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच को इसी साल पहले ही दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

Novak Djokovic
Novak Djokovic

क्यूंकि ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद से ही वह काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इसके बाद से उनको कतर ओपन, इंडियन वेल्स मास्टर्स, मोंटे कार्लो मास्टर्स और अब मैड्रिड ओपन के पहले दौर में ही हार कर बाहर होना पड़ा है।

24 वर्षीय खिलाड़ी से हारे जोकोविच :-

इस बार सबसे बड़े मजे की बात यह है कि नोवाक जोकोविच को उस खिलड़ी ने हराया है, जो अपने स्कूल के दिनों में अपने डेस्क के नीचे छिपकर फोन पर जोकोविच का मैच देखा करता था।

Matteo Arnaldi
Matteo Arnaldi

यह युवा खिलाडी उनको अपना आदर्श भी मानता है। इस समय अपने आदर्श को हराने के बाद युवा खिलाड़ी माटेओ अर्नाल्डी ने अपनी जीत के जश्न को इस तरह से मनाया जैसे उनका सपना सच हो गया हो।

मैच जीतने के बाद अर्नाल्डी ने क्या कहा :-

इटली के टेनिस खिलाड़ी माटेओ अर्नाल्डी ने मैच जीतने के बाद कहा कि, “काफी हद तक, बिना किसी संदेह के, वह हमेशा से मेरे आदर्श रहे हैं। इस बार मैं काफी खुश था कि मैं उनके साथ मैच खेल पाया। क्यूंकि इससे पहले मैंने उनके साथ कभी नहीं खेला था। इससे पहले मैंने उनके साथ केवल एक बार अभ्यास किया था।

Novak Djokovic
Novak Djokovic

तभी तो आज इस तरह के मंच पर उनके साथ खेलना मेरे लिए पहले से ही बड़ी जीत थी।” इसके बाद उन्होंने कहा कि. “वह इस समय अभी अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। इस बार मैं उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलने और जीतने की कोशिश करने के लिए कोर्ट पर आया था। क्यूंकि अभी मुझे यह भी पता नहीं है कि क्या कहना है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version