IPL 2025, RR vs GT: आईपीएल 2025 में आज 28 अप्रैल को 47वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेला जाने वाला है। आईपीएल 2025 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम को अभी तक 6 मैचों में जीत मिली है, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम को केवल 2 ही मैचों में जीत मिली है। वहीं अभी तक इस सीजन में GT की टीम ने 8 मैच, जबकि RR की टीम ने 9 मुकाबले खेले हैं। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़ों को जान लेते हैं।

GT का पलड़ा रहा है भारी :-

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच अभी तक आईपीएल में कुल 7 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें खेलते हुए गुजरात की टीम ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान की टीम को केवल एक ही मैच में जीत मिली है।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच एक मैच खेला जा चुका है। जिसको गुजरात टाइटंस की टीम ने 58 रनों से जीता था। तभी तब अब राजस्थान की टीम इस मुकाबले में पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।

ऐसी हो सकती है आज GT की टीम :-

गुजरात टाइटंस की टीम को अपने पिछले मैच में 39 रन से जीत मिली थी। तभी तो आज के मैच में भी गिल की कप्तानी में यह टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।अभी तक गुजरात के लिए साई सुदर्शन और गिल की सलामी जोड़ी काफी सफल रही है। वहीं आज के मैच में भी यह जोड़ी एक बार फिर से अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेगी।

Gujarat Titans, IPL
Gujarat Titans, IPL

GT की संभावित टीम : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और इशांत शर्मा।

ये हो सकते हैं आज GT के इम्पेक्ट प्लेयर :- इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, करीम जनत और अरशद खान।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज RR :-

राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ हार मिली थी। तभी तो आज इस टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गुजरात की टीम के खिलाफ आज कप्तान संजू सैमसन की वापसी भी हो सकती है। इस समय संजू काफी अच्छी फॉर्म में हैं, तभी तो आज उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

RR की संभावित टीम : यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक और संदीप शर्मा।

ये हो सकते हैं आज RR के इम्पेक्ट प्लेयर :- शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल और तुषार देशपांडे।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर :-

राजस्थान टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने खेली अपनी पिछली 10 पारियों में 39.8 की बल्लेबाजी औसत और 153.07 की स्ट्राइक रेट के साथ 398 रन बनाए हैं। जबकि उनके अन्य बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने खेले अपने पिछले 10 मैच में 152.33 की स्ट्राइक रेट से 294 रन बनाए हैं।

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

इसके अलावा गुजरात के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने अपने पिछले 10 मैच में 52.6 की बल्लेबाजी औसत से 526 रन बनाए हैं। वहीं वनिंदू हसंरगा ने खेले अपने पिछले 7 मैच में 10 विकेट लिए हैं। जबकि संदीप शर्मा ने खेले पिछले 10 मैच में 10 विकेट लिए हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने भी खेले अपने पिछले 8 मैच में 16 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : जोस बटलर (उपकप्तान) और संजू सैमसन।

बल्लेबाज : साई सुदर्शन (कप्तान), शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल।

ऑलराउंडर्स : रियान पराग, नितीश राणा और वानिंदु हसरंगा।

गेंदबाज : मोहम्मद सिराज, जोफ्रा आर्चर और राशिद खान।

आईपीएल 2025 में आज 28 अप्रैल को GT और RR के बीच होने वाला यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाने वाला है। वहीं इस मैच को आज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version