IPL 2025, RR vs GT: आईपीएल 2025 में आज 28 अप्रैल को 47वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेला जाने वाला है। आईपीएल 2025 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम को अभी तक 6 मैचों में जीत मिली है, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम को केवल 2 ही मैचों में जीत मिली है। वहीं अभी तक इस सीजन में GT की टीम ने 8 मैच, जबकि RR की टीम ने 9 मुकाबले खेले हैं। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा है वो भी जान लेते हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड :-

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच अभी तक आईपीएल में कुल 7 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें खेलते हुए गुजरात की टीम ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान की टीम को केवल एक ही मैच में जीत मिली है।

Sai Sudarshan & Shubman Gill, Gujarat Titans (GT), IPL 2025
Sai Sudarshan & Shubman Gill, Gujarat Titans (GT), IPL 2025

इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच एक मैच खेला जा चुका है। जिसको गुजरात टाइटंस की टीम ने 58 रनों से जीता था। तभी तब अब राजस्थान की टीम इस मुकाबले में पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने RR के खिलाफ खेली अपनी 14 पारियों में 125.28 की स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 रन है। जबकि राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन ने GT के खिलाफ खेली 7 पारियों में 163.25 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं।

Shubman Gill
Shubman Gill

इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 68* रन रहा है। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने RR के खिलाफ खेली 12 पारियों में 27.23 की गेंदबाजी औसत से 13 विकेट लिए हैं। जबकि संदीप शर्मा ने भी गुजरात के खिलाफ खेलते हुए 3 विकेट लिए हैं।

सवाई मानसिंह स्टेडियम पर दोनों टीमों के आंकड़े :-

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में अभी तक 59 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 37 मैच में जीत और 22 मुकाबलों में हार मिली है।

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

इस मैदान पर राजस्थान की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214 रन रहा है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम ने यहां पर अभी तक केवल 2 ही मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको दोनों ही मैचों में जीत मिली है। गुजरात की टीम का यहां पर सर्वोच्च स्कोर 199 रन का रहा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 :-

राजस्थान रॉयल्स :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।

गुजरात टाइटंस :- शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, आर साईं किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version