Test Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच इस समय 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसके चलते हुए अब मेनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लेकिन इस वर्तमान समय में टेस्ट क्रिकेट के दो सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और बेन स्टोक्स को लेकर अक्सर यह डिबेट होती है कि दोनों में कौन ज्यादा बेहतर है। इनमें से एक भारतीय क्रिकेट टीम की रीढ़ हैं, तो दूसरे इंग्लैंड क्रिकेट टीम की अगुवाई करते हैं। लेकिन इन दोनों दिग्गजों के आंकड़ों में इस समय ज्यादा फर्क नहीं है। तभी तो ऐसे में जडेजा और स्टोक्स के बीच टेस्ट में कौन सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर है, यह पता लगाना काफी मुश्किल है।
रविंद्र जडेजा के टेस्ट आंकड़े :-
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 13 दिसंबर, 2012 को टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 83 मुकाबले खेले हैं। इस बीच अगर उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 124 पारियों में कुल 3697 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 24 बार नाबाद भी रहे हैं। वहीं इस बीच उनकी बल्लेबाजी औसत 36.97 की रही है।

इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 4 शतक व 26 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 175 रन का रहा है। इसके अलावा अगर उनकी गेंदबाजी पर नजर डालें तो उन्होंने 156 पारियों में 24.93 की गेंदबाजी औसत से 326 विकेट हासिल किए हैं। वहीं उन्होंने 15 बार एक पारी में 5 या अधिक विकेट लिए हैं। इसके अलावा वह तीन बार एक मैच में 10 विकेट भी ले चुके हैं।
बेन स्टोक्स के टेस्ट आंकड़े :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने 5 दिसंबर, 2013 को अपना टेस्ट डेब्यू किया था। तब से लेकर अभी तक वह कुल 114 मैच खेल चुके हैं। इस बीच अगर उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 205 पारियों में 6891 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 9 बार नॉटआउट भी रहे हैं। इसके अलावा उनकी बल्लेबाजी औसत भी 35.15 की रही है।

जबकि रेड बॉल क्रिकेट में खेलते हुए उन्होंने 13 शतक व 35 फिफ्टी भी लगाई हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 258 रनों का रहा है। इसके अलावा अगर उनकी गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 168 पारियों में खेलते हुए 32.02 की गेंदबाजी औसत से 224 विकेट हासिल किए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने चार बार एक पारी में 5 या अधिक विकेट लिए हैं। जबकि 9 बार वह 4 विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं।
दोनों में से कौन है बेहतर ऑलराउंडर :-
इसके चलते हुए मौजूदा समय में रविंद्र जडेजा और बेन स्टोक्स के बीच तुलना करना काफी मुश्किल है। इसके अलावा स्टोक्स ने जडेजा से 27 मैच ज्यादा भी खेले हैं। इस बीच बल्लेबाजी में इंग्लिश खिलाड़ी भारतीय ऑलराउंडर से कहीं आगे है। क्यूंकि स्टोक्स ने रविंद्र जडेजा के मुकाबले ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके ज्यादा शतक व अर्धशतक भी है।

जबकि गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा का पलड़ा स्टोक्स के काफी भारी है। क्यूंकि इस समय जडेजा इंग्लैंड के ऑलराउंडर से 102 विकेट आगे हैं। जबकि आईसीसी रैंकिंग में जडेजा स्टोक्स से कहीं आगे हैं। इस मौजूदा समय में भारत के अनुभवी खिलाड़ी जडेजा 409 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ पहले पायदान पर हैं। जबकि इंग्लैंड के कप्तान 261 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर मौजूद हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

